Breaking News

‘बिल पास होना संभव ही नहीं था’, 131वां संविधान संशोधन बिल गिरने पर बोलीं प्रियंका गांधी     |   सैन्य जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति नहीं होगी: ईरानी अधिकारी     |   लखनऊ: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने के आदेश     |   अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आज भी तेजी, 29 पैसे चढ़कर 92.85 पर पहुंचा     |   सेंसेक्स 504 अंक उछलकर 78,493 पर, निफ्टी 156 अंक चढ़कर 24,353 पर बंद हुए     |  

राजधानी में 16-17 अप्रैल को होने वाला वैश्विक इस्पात सम्मेलन स्थगित

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल (भाषा) इस्पात मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में 16-17 अप्रैल को आयोजित होने वाला वैश्विक इस्पात सम्मेलन स्थगित कर दिया गया है।

पश्चिम एशिया संकट के कारण अंतरराष्ट्रीय भागीदारी बाधित होने की वजह से यह निर्णय लिया गया है।

इस्पात मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ''मौजूदा पश्चिम एशिया संकट सहित बदलती वैश्विक स्थिति और इस परिस्थिति के कारण हितधारकों को होने वाली असुविधा को देखते हुए 'भारत इस्पात 2026' को अगली सूचना तक स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।''

मंत्रालय ने कहा कि कार्यक्रम के लिए संशोधित तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी।

'भारत इस्पात 2026' सम्मेलन का आयोजन नयी दिल्ली के भारत मंडपम में होने वाला था।

मंत्रालय ने एक अलग बयान में कहा कि बुनियादी ढांचे, निर्माण, रेलवे और विनिर्माण क्षेत्रों में बढ़ती गतिविधियों के चलते वित्त वर्ष 2025-26 में तैयार इस्पात की घरेलू खपत 7-8 प्रतिशत बढ़कर 16.4 करोड़ टन तक पहुंच गई।

बयान के अनुसार समीक्षाधीन वित्त वर्ष के दौरान देश का कच्चे इस्पात का उत्पादन 10.7 प्रतिशत से अधिक बढ़कर लगभग 16.84 करोड़ टन रहा।

मंत्रालय ने कहा, ''घरेलू मांग वृद्धि की मुख्य चालक बनी रही, जिसमें तैयार इस्पात की खपत लगभग 7-8 प्रतिशत तक बढ़ी।''

इस दौरान तैयार इस्पात उत्पादों का निर्यात भी 35.9 प्रतिशत बढ़कर 60 लाख टन से अधिक हो गया। दूसरी ओर आयात में 31.7 प्रतिशत की भारी गिरावट आई।

भाषा पाण्डेय प्रेम

प्रेम