Breaking News

‘बिल पास होना संभव ही नहीं था’, 131वां संविधान संशोधन बिल गिरने पर बोलीं प्रियंका गांधी     |   सैन्य जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति नहीं होगी: ईरानी अधिकारी     |   लखनऊ: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने के आदेश     |   अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आज भी तेजी, 29 पैसे चढ़कर 92.85 पर पहुंचा     |   सेंसेक्स 504 अंक उछलकर 78,493 पर, निफ्टी 156 अंक चढ़कर 24,353 पर बंद हुए     |  

प्रधान न्यायाधीश ने न्यायमूर्ति राजेश बिंदल की सराहना की

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल (भाषा) प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश राजेश बिंदल को अपनी शुभकामनाएं दीं, जो 15 अप्रैल को सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

प्रधान न्यायाधीश ‘ऑल इंडिया सीनियर एडवोकेट्स एसोसिएशन’ द्वारा न्यायमूर्ति बिंदल के लिए आयोजित एक अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने निवर्तमान न्यायाधीश की कड़ी मेहनत और कानूनी दक्षता की सराहना की।

प्रधान न्यायाधीश ने कहा, ‘‘मुझे पूरा विश्वास है कि न्यायमूर्ति बिंदल के पेशेवर करियर के समाप्त होने के बाद भी उनके लिए कई अवसर शेष हैं...न्यायमूर्ति बिंदल के सुखी जीवन, अच्छे स्वास्थ्य और हर तरह की खुशियों के लिए मेरी शुभकामनाएं।’’

एसोसिएशन के महासचिव और वरिष्ठ अधिवक्ता आदिश सी अग्रवाल ने कहा, ‘‘यह समारोह न्यायमूर्ति बिंदल के विशिष्ट व्यक्तित्व को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। उनकी बुद्धिमत्ता, सत्यनिष्ठा, विनम्रता और न्याय के प्रति अटूट समर्पण की हमेशा सराहना हुई है। अपनी वैचारिक स्पष्टता, संतुलित दृष्टिकोण और करुणामयी सोच से उन्होंने वैश्विक विधि जगत में काफी सम्मान अर्जित किया है।’’

वर्ष 1961 में हरियाणा के अंबाला में जन्मे न्यायमूर्ति बिंदल को 13 फरवरी, 2023 को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था।

भाषा आशीष माधव

माधव