Breaking News

‘बिल पास होना संभव ही नहीं था’, 131वां संविधान संशोधन बिल गिरने पर बोलीं प्रियंका गांधी     |   सैन्य जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति नहीं होगी: ईरानी अधिकारी     |   लखनऊ: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने के आदेश     |   अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आज भी तेजी, 29 पैसे चढ़कर 92.85 पर पहुंचा     |   सेंसेक्स 504 अंक उछलकर 78,493 पर, निफ्टी 156 अंक चढ़कर 24,353 पर बंद हुए     |  

हिमंत ने असम को लूटा, जनता बदलाव के लिए वोट करे : राहुल

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने असम विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को प्रदेश के लोगों से आग्रह किया कि वे बदलाव के लिए वोट करें।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने यह आरोप भी लगाया कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा देश में सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं और उन्होंने राज्य को लूटा है, जिसके बारे में सभी लोग जानते हैं।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक वीडियो साझा करते हुए पोस्ट किया, 'असम के हर परिवार से अपील है, भ्रष्टाचार में एक भी और दिन नहीं गुज़ारना। हिमंत ने असम को लूटा है, यह असम जानता है, देश जानता है। कल बदलाव का दिन है। कांग्रेस गठबंधन को वोट दें।'

उन्होंने वीडियो में कांग्रेस के चुनावी वादों का उल्लेख किया, जिसमें दिवंगत गायक जुबिन गर्ग और उनके परिवार को सरकार बनने के 100 दिनों के भीतर न्याय दिलाने का वादा शामिल है।

भाषा हक माधव अविनाश

अविनाश