Breaking News

‘बिल पास होना संभव ही नहीं था’, 131वां संविधान संशोधन बिल गिरने पर बोलीं प्रियंका गांधी     |   सैन्य जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति नहीं होगी: ईरानी अधिकारी     |   लखनऊ: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने के आदेश     |   अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आज भी तेजी, 29 पैसे चढ़कर 92.85 पर पहुंचा     |   सेंसेक्स 504 अंक उछलकर 78,493 पर, निफ्टी 156 अंक चढ़कर 24,353 पर बंद हुए     |  

आयोग ने बंगाल चुनाव में सिविक, ग्रीन व छात्र पुलिस के स्वयंसेवियों की तैनाती पर रोक लगाई

कोलकाता, आठ अप्रैल (भाषा) निर्वाचन आयोग ने बुधवार को निर्देश दिया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान सिविक पुलिस, ग्रीन पुलिस और छात्र पुलिस के स्वयंसेवियों को चुनाव संबंधी किसी भी कार्य के लिए तैनात नहीं किया जाएगा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

आयोग ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजे गए एक पत्र में कहा, 'उन्हें वर्दी में कोई भी कर्तव्य निभाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।'

यह निर्देश 2021 के विधानसभा चुनावों और 2024 के लोकसभा चुनावों सहित पिछले चुनावों के दौरान दिए गए इसी तरह के निर्देशों की पुनरावृत्ति के रूप में आया है।

आयोग ने राज्य के चुनाव तंत्र को उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों सहित सभी हितधारकों को 'अनुपालन और जानकारी' के बारे में सूचित करने के लिए कहा है।

निर्वाचन आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य निष्पक्षता सुनिश्चित करना और चुनावी प्रक्रिया की अखंडता को बनाए रखना है।

राज्य विधानसभा की कुल 294 सीट के लिए चुनाव दो चरणों (23 और 29 अप्रैल को) में होंगे और मतों की गिनती चार मई को होगी।

भाषा

शुभम पवनेश

पवनेश