Breaking News

‘बिल पास होना संभव ही नहीं था’, 131वां संविधान संशोधन बिल गिरने पर बोलीं प्रियंका गांधी     |   सैन्य जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति नहीं होगी: ईरानी अधिकारी     |   लखनऊ: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने के आदेश     |   अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आज भी तेजी, 29 पैसे चढ़कर 92.85 पर पहुंचा     |   सेंसेक्स 504 अंक उछलकर 78,493 पर, निफ्टी 156 अंक चढ़कर 24,353 पर बंद हुए     |  

गुजरात: वैन ने खड़े ट्रक को मारी टक्कर, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

सूरत, आठ अप्रैल (भाषा) गुजरात के सूरत जिले में पालसाना के पास मंगलवार की रात एक वैन के एक खड़े ट्रक से टकरा जाने के कारण एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बारडोली संभाग के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) एच. एल. राठौड़ ने बताया कि यह दुर्घटना मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात 12:30 बजे हुई।

उन्होंने कहा, ‘‘टायर पंक्चर होने के कारण एक ट्रक रुका हुआ था, जिससे वैन टकरा गई। मुंबई से गुजरात के खम्भात स्थित अपने पैतृक स्थान जा रहे एक ही परिवार के चार सदस्यों की इस दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई।”

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान होज़ेफ़ा अदेंवाला (39), मुर्तजा वाई अदेंवाला (45), मुर्तज़ा जेड अदेंवाला (48) और मुनीरा अदेंवाला (46) के रूप में हुई है।

सूचना मिलते ही पालसाना पुलिस दुर्घटनास्थल पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया।

राठौड़ ने बताया कि दुर्घटना की जांच की जा रही है।

भाषा

यासिर सुरेश

सुरेश