Breaking News

‘बिल पास होना संभव ही नहीं था’, 131वां संविधान संशोधन बिल गिरने पर बोलीं प्रियंका गांधी     |   सैन्य जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति नहीं होगी: ईरानी अधिकारी     |   लखनऊ: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने के आदेश     |   अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आज भी तेजी, 29 पैसे चढ़कर 92.85 पर पहुंचा     |   सेंसेक्स 504 अंक उछलकर 78,493 पर, निफ्टी 156 अंक चढ़कर 24,353 पर बंद हुए     |  

राजस्थान में शिया समुदाय ने अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह के युद्धविराम की घोषणा का जश्न मनाया

जयपुर, आठ अप्रैल (भाषा) जयपुर में शिया समुदाय ने बुधवार को अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह के युद्धविराम की घोषणा का जश्न मनाया और इसे “बड़ी जीत” बताया। शहर के विभिन्न हिस्सों में एकत्रित लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी और इस मौके पर मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की।

लोगों ने बताया कि ईद से जुड़े जश्न ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन के कारण फीके रहे थे, जिनकी 28 फरवरी को तेहरान में अमेरिका-इज़राइल के संयुक्त हमले में मौत हो गई थी।

हालांकि, युद्धविराम की घोषणा के बाद लोगों ने फिर से जश्न मनाना शुरू कर दिया, एक-दूसरे को बधाइयां दीं और इसे त्योहार की तरह मनाया।

कुछ लोग खामेनेई की तस्वीरें लेकर ईरान के समर्थन में नारे लगाते नजर आए, वहीं शहर के बाजारों में भी रौनक बढ़ गई, जहां महिलाएं खरीदारी करती दिखीं।

एक स्थानीय निवासी नादिर नकवी ने इसे “मानवता की जीत” बताया और कहा कि जश्न देर रात तक जारी रहेगा, जबकि एक अन्य निवासी अकरम हुसैन ने कहा कि इस घटनाक्रम को एक महत्वपूर्ण पल के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें ईरान ने इस संघर्ष के जरिए एक मजबूत संदेश दिया है।

भाषा बाकोलिया रंजन

रंजन