Breaking News

‘बिल पास होना संभव ही नहीं था’, 131वां संविधान संशोधन बिल गिरने पर बोलीं प्रियंका गांधी     |   सैन्य जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति नहीं होगी: ईरानी अधिकारी     |   लखनऊ: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने के आदेश     |   अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आज भी तेजी, 29 पैसे चढ़कर 92.85 पर पहुंचा     |   सेंसेक्स 504 अंक उछलकर 78,493 पर, निफ्टी 156 अंक चढ़कर 24,353 पर बंद हुए     |  

सुनेत्रा पवार ने फडणवीस से मुलाकात की, पूर्ण समर्थन का आश्वासन मिला: बारामती उपचुनाव पर सूत्र

मुंबई, आठ अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सुनेत्रा पवार ने बुधवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर 23 अप्रैल को होने वाले बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए रणनीति व प्रचार पर चर्चा की। सुनेत्रा इस सीट से चुनाव लड़ रही हैं।

सूत्रों के अनुसार, फडणवीस ने सुनेत्रा पवार को 'बड़े भाई' के रूप में भाजपा के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।

सूत्रों के अनुसार, सुनेत्रा पवार के साथ उनके बेटे पार्थ पवार और अन्य राकांपा नेता भी थे।

बैठक में उपचुनाव के लिए प्रचार और रणनीति पर चर्चा हुई। तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान दुर्घटना में मृत्यु के बाद बारामती सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। पवार ने इस निर्वाचन क्षेत्र का आठ बार प्रतिनिधित्व किया था।

सत्ताधारी दलों द्वारा अजीत पवार को श्रद्धांजलि देने के तौर पर निर्विरोध चुनाव सुनिश्चित करने की अपील के बावजूद विपक्षी कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार उतारा है। सुनेत्रा पवार और कांग्रेस के आकाश मोरे सहित कुल 53 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं। नाम वापस लेने की अंतिम तिथि नौ अप्रैल है।

कांग्रेस ने कहा था कि वह चुनाव से तभी हटेगी जब जनवरी में विमान दुर्घटना में अजित पवार की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

भाषा

शुभम माधव

माधव