Breaking News

‘बिल पास होना संभव ही नहीं था’, 131वां संविधान संशोधन बिल गिरने पर बोलीं प्रियंका गांधी     |   सैन्य जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति नहीं होगी: ईरानी अधिकारी     |   लखनऊ: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने के आदेश     |   अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आज भी तेजी, 29 पैसे चढ़कर 92.85 पर पहुंचा     |   सेंसेक्स 504 अंक उछलकर 78,493 पर, निफ्टी 156 अंक चढ़कर 24,353 पर बंद हुए     |  

रात नौ बजे तक के मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से बुधवार को रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:

वि28 ईरान दूसरी लीड अमेरिका

अमेरिका, इजराइल और ईरान दो सप्ताह के युद्धविराम पर सहमत

दुबई: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरानी सभ्यता को मिटा देने की धमकियों से अंतिम समय में पीछे हटने के बाद ईरान, अमेरिका और इजराइल दो सप्ताह के युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं।

दि43 निर्वाचन आयोग टीएमसी लीड बैठक

तनावपूर्ण माहौल में खत्म हुई निर्वाचन आयोग-टीएमसी की बैठक, दोनों पक्षों ने लगाए एक-दूसरे पर आरोप

नयी दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक प्रतिनिधिमंडल और भारत निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ के बीच बुधवार को हुई बैठक तनावपूर्ण माहौल में समाप्त हुई।

दि59 प.एशिया भारत लीड प्रतिक्रिया

पश्चिम एशिया संघर्ष: भारत ने ईरान और अमेरिका के बीच युद्धविराम का स्वागत किया

नयी दिल्ली: भारत ने अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह के युद्धविराम का बुधवार को स्वागत किया और पश्चिम एशिया में दीर्घकालिक शांति सुनिश्चित करने के लिए ‘‘तनाव कम करने, संवाद और कूटनीति’’ का आह्वान किया।

दि77 विपक्ष सीईसी

सीईसी के खिलाफ नोटिस खारिज करने का फैसला संवैधानिक प्रक्रियाओं को कमजोर करने वाला: सिंघवी

नयी दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक सिंघवी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को उनके पद से हटाने के लिए संसद में प्रस्ताव लाने संबंधी विपक्ष के नोटिस को खारिज किये जाने को लेकर बुधवार को आरोप लगाया कि यह फैसला संवैधानिक प्रक्रियाओं और लोकतंत्र में जवाबदेही को कमजोर करता है।

दि66 मंत्रिमंडल लीड जयपुर मेट्रो

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जयपुर मेट्रो परियोजना के दूसरे चरण को मंजूरी दी

नयी दिल्ली: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जयपुर मेट्रो परियोजना के दूसरे चरण को बुधवार को मंजूरी दे दी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी दी।

दि65 मोहसिना दूसरी लीड निधन

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई का निधन, खरगे और राहुल ने दुख जताया

नयी दिल्ली: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का बुधवार को 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

प्रादे92 बंगाल चुनाव ममता दूसरीलीड रैली

हम मतदाता सूची से नाम हटाने के खिलाफ फिर से अदालत जाएंगे: ममता

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मतदाता सूची से नाम हटाने को लेकर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और निर्वाचन आयोग पर निशाना साधा और कहा कि उनकी पार्टी मतदाता सूची से मतदाताओं के नाम हटाने के खिलाफ फिर से अदालत का रुख करेगी।

प्रादे47 असम चुनाव खरगे आरएसएस

असम: चुनावी रैली में ‘अपमानजनक’ टिप्पणी को लेकर आरएसएस ने खरगे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

गुवाहाटी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा असम में एक चुनावी रैली के दौरान संगठन और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तुलना ‘जहरीले सांप’ से करने के लिए उनके खिलाफ राज्य के दो थानों में शिकायत दर्ज कराई है।

प्रादे109 बंगाल चुनाव नवीन

तृणमूल सरकार ने बंगाल के लोगों के भूमि अधिकार छीन कर घुसपैठियों को दे दिए: नितिन नवीन

अलीपुरद्वार (पश्चिम बंगाल): भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को आरोप लगाया कि ममता बनर्जी सरकार ने पश्चिम बंगाल के लोगों की जमीन छीनकर घुसपैठियों को दे दी, जिससे राज्य की जनसांख्यिकी बदल गई।

वि32 चीन अफगान-पाक वार्ता

चीन की मध्यस्थता से हुई पाक-अफगान वार्ता बिना किसी समझौते के समाप्त हुई

बीजिंग: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच लड़ाई खत्म करने के लिए चीन की मध्यस्थता में एक सप्ताह तक चली वार्ता बिना किसी समझौते के समाप्त हो गई। हालांकि, चीन का कहना है कि दोनों देश अपने मतभेदों को सुलझाने के लिए एक ‘‘व्यापक समाधान’’ तलाशने पर सहमत हुए हैं।

अर्थ74 लीड शेयर

अमेरिका-ईरान युद्धविराम, कच्चे तेल में नरमी से सेंसेक्स 2,946 अंक चढ़ा

मुंबई: स्थानीय शेयर बाजारों में बुधवार को जोरदार तेजी आई और बीएसई सेंसेक्स 2,946 अंक चढ़ गया, जबकि एनएसई निफ्टी 24,000 अंक के करीब पहुंच गया। पश्चिम एशिया में दो सप्ताह के युद्ध विराम की घोषणा से वैश्विक बाजारों में तेजी और कच्चे तेल के दाम में नरमी से घरेलू बाजार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा।

अर्थ75 लीड मंत्रिमंडल उर्वरक सब्सिडी

सरकार ने खरीफ सत्र के लिए पीएंडके उर्वरकों पर सब्सिडी 12 प्रतिशत बढ़ाकर 41,534 करोड़ रुपये की

नयी दिल्ली: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच वैश्विक कीमतों में बढ़ोतरी से किसानों को राहत देने के लिए खरीफ सत्र 2026 के लिए फॉस्फेटिक एवं पोटाश (पीएंडके) उर्वरकों पर सब्सिडी को 12 प्रतिशत बढ़ाकर 41,534 करोड़ रुपये कर दिया है।

खेल22 खेल बैडमिंटन एशिया लीड भारत

बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप: आयुष ने ली शी को हराकर उलटफेर किया, सिंधू और प्रणय भी जीते

निंगबो (चीन): भारत के उभरते हुए स्टार आयुष शेट्टी ने बुधवार को यहां बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में उलटफेर करते हुए दुनिया के सातवें नंबर के खिलाड़ी चीन के लिन शी फेंग को हराया जबकि पूर्व विश्व चैंपियन पीवी सिंधू और अनुभवी एचएस प्रणय भी प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए।

खेल26 खेल टेनिस बीजेकेसी चौथी लीड भारत

वैष्णवी और सहजा ने भारत को न्यूजीलैंड पर 3-0 से जीत दिलाई

नयी दिल्ली: युवा वैष्णवी अडकर और सहजा यमलापल्ली ने अपने-अपने एकल मुकाबलों में आसान जीत दर्ज की जिससे भारत ने बुधवार को यहां बिली जीन किंग कप (बीजेकेसी) टेनिस टूर्नामेंट के एशिया-ओशियाना ग्रुप एक में वापसी करते हुए न्यूजीलैंड को 3-0 से हरा दिया।

भाषा

देवेंद्र माधव

माधव