Breaking News

‘बिल पास होना संभव ही नहीं था’, 131वां संविधान संशोधन बिल गिरने पर बोलीं प्रियंका गांधी     |   सैन्य जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति नहीं होगी: ईरानी अधिकारी     |   लखनऊ: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने के आदेश     |   अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आज भी तेजी, 29 पैसे चढ़कर 92.85 पर पहुंचा     |   सेंसेक्स 504 अंक उछलकर 78,493 पर, निफ्टी 156 अंक चढ़कर 24,353 पर बंद हुए     |  

उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई को श्रद्धांजलि दी

लखनऊ, आठ अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने बुधवार को लखनऊ में अपने राज्य मुख्यालय में पार्टी की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई को श्रद्धांजलि देने के लिए एक शोक सभा आयोजित की, जिनका 94 वर्ष की आयु में दिन में निधन हो गया।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिवंगत नेता को पुष्पांजलि अर्पित की और उनकी याद में दो मिनट का मौन रखा।

एक बयान के अनुसार, शोक सभा को संबोधित करते हुए, राय ने किदवई की के निधन को 'एक युग का अंत' बताया और कहा कि उनका राजनीतिक और सामाजिक जीवन बेहद प्रेरणादायक रहा।

उन्होंने उत्तर प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने में उनके योगदान को याद किया । उन्होंने कहा कि किदवई ने राज्य कांग्रेस प्रमुख के रूप में कार्यकाल के दौरान पार्टी को मजबूत बनाया ।

राय ने कहा कि मोहसिना किदवई का राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन अत्यंत प्रेरणादायी रहा है। उनके अध्यक्षीय कार्यकाल में ही नेहरू भवन कांग्रेस का अपना कार्यालय बन पाया और उसके उपरांत अभी कुछ दिनों पहले ही उन्होंने पॉवर ऑफ अटर्नी पर हस्ताक्षर करके नेहरू भवन को अध्यक्ष उप्र कांग्रेस कमेटी के नाम करने का मार्ग प्रशस्त किया। इस तरह जाते-जाते भी वह पार्टी का एक बड़ा काम कर गई।

उन्होंने कहा, 'उन्होंने अपना पूरा जीवन सार्वजनिक सेवा और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने के लिए समर्पित कर दिया। उनका निधन कांग्रेस परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा और उनके आदर्श हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।'

पूर्व प्रधानमंत्रियों इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के कार्यकाल में प्रमुख मंत्री पद संभालने वाली वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहसिना किदवई का आज सुबह उम्र संबंधी बीमारियों के कारण नोएडा के एक अस्पताल में निधन हो गया।

भाषा जफर रंजन

रंजन