Breaking News

‘बिल पास होना संभव ही नहीं था’, 131वां संविधान संशोधन बिल गिरने पर बोलीं प्रियंका गांधी     |   सैन्य जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति नहीं होगी: ईरानी अधिकारी     |   लखनऊ: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने के आदेश     |   अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आज भी तेजी, 29 पैसे चढ़कर 92.85 पर पहुंचा     |   सेंसेक्स 504 अंक उछलकर 78,493 पर, निफ्टी 156 अंक चढ़कर 24,353 पर बंद हुए     |  

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने अग्रिम जमानत के लिए तेलंगाना उच्च न्यायालय का रूख किया

(फाइल फोटो के साथ)

हैदराबाद, आठ अप्रैल (भाषा) कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने असम सरकार द्वारा उनके विरूद्ध दर्ज किये गये मामले में अग्रिम जमानत का अनुरोध करते हुए तेलंगाना उच्च न्यायालय का रुख किया।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की पत्नी के खिलाफ आरोप लगाने पर खेड़ा के विरूद्ध यह मामला दर्ज किया गया है।

खेड़ा ने अपना आवासीय पता हैदराबाद में बताया है। उन्होंने उच्च न्यायालय से अनुरोध किया कि गिरफ्तारी की स्थिति में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया जाए।

यह याचिका सात अप्रैल को दायर की गई थी।

कांग्रेस नेता ने पांच अप्रैल को आरोप लगाया था कि शर्मा की पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा के पास कई पासपोर्ट और विदेशी संपत्ति हैं, जिसे मुख्यमंत्री के चुनावी हलफनामे में घोषित नहीं किया गया है।

खेड़ा ने याचिका में गुवाहाटी अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त थाने और तेलंगाना सरकार को प्रतिवादी बनाया है।

इससे पहले असम पुलिस की एक टीम मामले के सिलसिले में पूछताछ के लिए दिल्ली में खेड़ा के आवास पर गई थी।

भाषा

राजकुमार अविनाश

अविनाश