Breaking News

‘बिल पास होना संभव ही नहीं था’, 131वां संविधान संशोधन बिल गिरने पर बोलीं प्रियंका गांधी     |   सैन्य जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति नहीं होगी: ईरानी अधिकारी     |   लखनऊ: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने के आदेश     |   अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आज भी तेजी, 29 पैसे चढ़कर 92.85 पर पहुंचा     |   सेंसेक्स 504 अंक उछलकर 78,493 पर, निफ्टी 156 अंक चढ़कर 24,353 पर बंद हुए     |  

गुरुग्राम: दोस्त से झगड़े के दौरान आंत फटने से ऑटो कर्मी की मौत

गुरुग्राम, आठ अप्रैल (भाषा) हरियाणा के गुरुग्राम में रामपुरा गांव के पास 38 वर्षीय ऑटोशॉप कर्मचारी की आंत फटने से मौत हो गई, जब उसके दोस्तों ने उसके गुप्तांगों पर 'एअर कंप्रेसर' रख दिया और उसे चालू कर दिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मृतक की पहचान हरविंदर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से अलीगढ़ का निवासी था और गुरुग्राम में काम करता था।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात वर्कशॉप में हरविंदर और उसके साथी नरेश (40) के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान हरविंदर गिर गया और नरेश ने गुस्से में कथित तौर पर एअर कंप्रेसर का नोजल उसके शरीर के निचले हिस्से की ओर लगाकर मशीन चालू कर दी।

अधिक दबाव के कारण उसकी हालत गंभीर हो गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि राजस्थान के डींग निवासी आरोपी नरेश को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

भाषा

राखी माधव

माधव