Breaking News

‘बिल पास होना संभव ही नहीं था’, 131वां संविधान संशोधन बिल गिरने पर बोलीं प्रियंका गांधी     |   सैन्य जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति नहीं होगी: ईरानी अधिकारी     |   लखनऊ: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने के आदेश     |   अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आज भी तेजी, 29 पैसे चढ़कर 92.85 पर पहुंचा     |   सेंसेक्स 504 अंक उछलकर 78,493 पर, निफ्टी 156 अंक चढ़कर 24,353 पर बंद हुए     |  

ईरान संवर्द्धित यूरेनियम नहीं सौंपता है तो अमेरिका फिर से हमला कर सकता है : रक्षा मंत्री हेगसेथ

वाशिंगटन, आठ अप्रैल (एपी) अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बुधवार को कहा कि अगर ईरान संवर्द्धित यूरेनियम नहीं सौंपता है तो अमेरिका फिर से हमला कर सकता है।

हेगसेथ ने इस बारे में कोई विशेष जानकारी नहीं दी कि क्या ईरान ने ट्रंप के उस बयान से सहमति जताई है, जिसमें कहा गया था कि अमेरिका “दफन सामग्री को निकालने” के लिए उनके साथ मिलकर काम करेगा।

हालांकि, हेगसेथ ने कहा कि ईरान 'स्वेच्छा से इसे हमें दे देगा,' अन्यथा अमेरिका पिछले साल इजराइल के साथ मिलकर किए गए हमलों की तरह ही ईरान के परमाणु स्थलों पर हमला कर सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘हम इस मौके का फायदा उठाएंगे।’’

एपी आशीष माधव

माधव