Breaking News

‘बिल पास होना संभव ही नहीं था’, 131वां संविधान संशोधन बिल गिरने पर बोलीं प्रियंका गांधी     |   सैन्य जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति नहीं होगी: ईरानी अधिकारी     |   लखनऊ: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने के आदेश     |   अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आज भी तेजी, 29 पैसे चढ़कर 92.85 पर पहुंचा     |   सेंसेक्स 504 अंक उछलकर 78,493 पर, निफ्टी 156 अंक चढ़कर 24,353 पर बंद हुए     |  

गुजरात के अमरेली जिले में 3.3 तीव्रता का भूकंप

अहमदाबाद, आठ अप्रैल (भाषा) गुजरात के अमरेली जिले में बुधवार को 3.3 तीव्रता का भूकंप आया और इस दौरान जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

गांधीनगर स्थित भूकंपीय अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) के अनुसार, तड़के 3:58 बजे भूंकप आया। इसका केंद्र अमरेली से लगभग 42 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण-पूर्व में 9.6 किलोमीटर की गहराई पर था।

जिला आपातकालीन संचालन केंद्र के एक अधिकारी ने बताया कि जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

बीते 29 मार्च को भी शाम 4:10 बजे भूकंप का झटका महसूस किया गया था, जिसका केंद्र अमरेली से लगभग 42 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण-पूर्व में 11.6 किलोमीटर की गहराई पर था।

आईएसआर के अनुसार, 30 मार्च को सुबह 11:53 बजे उसी स्थान पर 2.6 तीव्रता का एक और भूकंप आया था।

भाषा

राखी माधव

माधव