Breaking News

‘बिल पास होना संभव ही नहीं था’, 131वां संविधान संशोधन बिल गिरने पर बोलीं प्रियंका गांधी     |   सैन्य जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति नहीं होगी: ईरानी अधिकारी     |   लखनऊ: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने के आदेश     |   अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आज भी तेजी, 29 पैसे चढ़कर 92.85 पर पहुंचा     |   सेंसेक्स 504 अंक उछलकर 78,493 पर, निफ्टी 156 अंक चढ़कर 24,353 पर बंद हुए     |  

शेयर बाजार में तेजी से निवेशकों की संपत्ति 16.25 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल (भाषा) अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह के संघर्ष विराम की घोषणा के बाद बुधवार को शेयर बाजार में बड़ी तेजी आई, जिससे निवेशकों की संपत्ति 16.25 लाख करोड़ की भारी बढ़ोतरी हो गई।

बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स लगातार पांचवें दिन बढ़त के साथ 2,946.32 अंक यानी 3.95 प्रतिशत उछलकर 77,562.90 अंक पर बंद हुआ, जो पिछले पांच वर्षों का सबसे बड़ा एकदिवसीय उछाल है।

इस जबर्दस्त तेजी के कारण बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 16,25,093.09 करोड़ रुपये बढ़कर 4,45,51,401.85 करोड़ रुपये (करीब 4.81 लाख करोड़ डॉलर) हो गया।

विशेषज्ञों के अनुसार, संघर्ष विराम से निकट अवधि में वैश्विक अनिश्चितता कम हुई है, जिससे भारत जैसे उभरते बाजारों में निवेश बढ़ा है। कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट भी भारत के लिए सकारात्मक मानी जा रही है।

भाषा योगेश प्रेम

प्रेम