नयी दिल्ली, आठ अप्रैल (भाषा) दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल के मैच में बुधवार को टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया ।
दिल्ली की टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है ।
वहीं मांसपेशी में ऐंठन से उबरकर गुजरात के कप्तान शुभमन गिल की टीम में वापसी हुई है और कुमार कुशाग्र को बाहर रखा गया है ।
भाषा मोना
मोना