Breaking News

‘बिल पास होना संभव ही नहीं था’, 131वां संविधान संशोधन बिल गिरने पर बोलीं प्रियंका गांधी     |   सैन्य जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति नहीं होगी: ईरानी अधिकारी     |   लखनऊ: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने के आदेश     |   अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आज भी तेजी, 29 पैसे चढ़कर 92.85 पर पहुंचा     |   सेंसेक्स 504 अंक उछलकर 78,493 पर, निफ्टी 156 अंक चढ़कर 24,353 पर बंद हुए     |  

ओडिशा सरकार के इंजीनियर सतर्कता जांच के दायरे में; भूखंड और इमारतें उजागर हुईं

भुवनेश्वर, आठ अप्रैल (भाषा) ओडिशा सतर्कता विभाग ने बुधवार को सिंचाई विभाग के एक वरिष्ठ अभियंता से संबद्ध परिसरों पर छापेमारी की, जिसमें कई संपत्तियों का पता चला। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

अधिकारियों ने बताया कि अभियंता से जुड़े स्थानों पर छापेमारी में एक फार्महाउस, एक आलीशान इमारत, उच्च मूल्य के भूखंड और 60 लाख रुपये से अधिक की बैंक जमा राशि का पता चला।

अधिकारियों ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर सतर्कता विभाग के अधिकारियों ने मध्य सिंचाई क्षेत्र के इंजीनियर से जुड़े छह स्थानों पर एक साथ छापे मारे।

अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान, अधिकारियों ने भुवनेश्वर में तीन मंजिला एक आलीशान इमारत और ढेंकनाल में दो मंजिला फार्महाउस का पता लगाया। अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने भुवनेश्वर और ढेंकनाल में उच्च मूल्य के पांच भूखंडों की भी पहचान की।

उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान 6.23 लाख रुपये नकद, 60 लाख रुपये से अधिक की जमा राशि संबंधी दस्तावेज, सोने के आभूषण, 13.47 लाख रुपये के हवाई टिकट और चार-पहिया वाले दो वाहन जब्त किए गए।

उन्होंने बताया कि छापेमारी अब भी जारी है, इसलिए जब्त की गई संपत्तियों का कुल मूल्य बढ़ने की संभावना है।

अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान में एक अतिरिक्त एसपी, 11 डीएसपी रैंक के अधिकारी, नौ निरीक्षक, आठ एएसआई और अन्य सहायक कर्मचारियों सहित एक बड़ी टीम शामिल थी।

भाषा अमित सुरेश

सुरेश