Breaking News

रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग पर एक्शन, आरोपी प्रदीप कुमार आगरा से अरेस्ट     |   संसद में महिला आरक्षण बिल गिरने पर आज BJP का पूरे देश में प्रोटेस्ट     |   लखनऊ: विकास नगर अग्निकांड में दो इंस्टाग्राम अकाउंट के खिलाफ FIR दर्ज     |   सऊदी अरब के विदेश मंत्री ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर की बात     |   महिला आरक्षण संशोधन बिल: लखनऊ में BJP का प्रदर्शन, अपर्णा यादव ने जलाया सपा-कांग्रेस का झंडा     |  

क्लेको ने वित्तपोषण के जरिये जुटाए 34.59 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल (भाषा) त्चचा की देखभाल से जुड़े उत्पाद बनाने वाली क्लेको ने 'सीरीज-ए फंडिंग' के माध्यम से 34.59 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने कहा कि इस राशि का इस्तेमाल नए उत्पाद तैयार करने, अपने काम का दायरा बढ़ाने और कार्यशील पूंजी को मजबूत करने में किया जाएगा।

कंपनी ने यह राशि यूनिलीवर वेंचर्स लिमिटेड की अगुवाई में जुटायी। सिंगापुर की आईसीएमजी ग्लोबल वेंचर्स-2 पीटीई लि. ने भी इसमें हिस्सा लिया।

सौंदर्य प्रसाधन बनाने वाली इस कंपनी की आय वित्त वर्ष 2025-26 में 72 करोड़ रुपये रही।

भाषा योगेश रमण

रमण