नयी दिल्ली, आठ अप्रैल (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में बुधवार को एल्युमीनियम की कीमत 1.20 रुपये की गिरावट के साथ 356.30 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मई माह की डिलिवरी के लिए एल्युमीनियम के अनुबंध का भाव 1.20 रुपये यानी 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 356.30 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 64 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग घटने के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा बाजार में एल्युमीनियम कीमतों में गिरावट आई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश