Breaking News

रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग पर एक्शन, आरोपी प्रदीप कुमार आगरा से अरेस्ट     |   संसद में महिला आरक्षण बिल गिरने पर आज BJP का पूरे देश में प्रोटेस्ट     |   लखनऊ: विकास नगर अग्निकांड में दो इंस्टाग्राम अकाउंट के खिलाफ FIR दर्ज     |   सऊदी अरब के विदेश मंत्री ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर की बात     |   महिला आरक्षण संशोधन बिल: लखनऊ में BJP का प्रदर्शन, अपर्णा यादव ने जलाया सपा-कांग्रेस का झंडा     |  

हाजिर मांग के कारण ग्वारसीड वायदा कीमतों में तेजी

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल (भाषा) सटोरियों द्वारा अपने सौदों के आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में बुधवार को ग्वारसीड की कीमत 25 रुपये की तेजी के साथ 5,799 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई।

एनसीडीईएक्स में ग्वारसीड के मई माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 25 रुपये या 0.43 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,799 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई। इसमें 50,190 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि हाजिर बाजार में कीमतों में गिरावट के बावजूद सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने के कारण ग्वारसीड वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश