Breaking News

रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग पर एक्शन, आरोपी प्रदीप कुमार आगरा से अरेस्ट     |   संसद में महिला आरक्षण बिल गिरने पर आज BJP का पूरे देश में प्रोटेस्ट     |   लखनऊ: विकास नगर अग्निकांड में दो इंस्टाग्राम अकाउंट के खिलाफ FIR दर्ज     |   सऊदी अरब के विदेश मंत्री ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर की बात     |   महिला आरक्षण संशोधन बिल: लखनऊ में BJP का प्रदर्शन, अपर्णा यादव ने जलाया सपा-कांग्रेस का झंडा     |  

मजबूत हाजिर मांग से ग्वारगम वायदा भाव में तेजी

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में बुधवार को ग्वारगम की कीमत 59 रुपये की तेजी के साथ 10,945 रुपये प्रति क्विंटल हो गई।

एनसीडीईएक्स में ग्वारगम के मई माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 59 रुपये यानी 0.54 प्रतिशत की तेजी के साथ 10,945 रुपये प्रति क्विंटल हो गई। इसमें 46,880 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में मजबूती के रुख को देखते हुए कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से ग्वारगम वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश