Breaking News

रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग पर एक्शन, आरोपी प्रदीप कुमार आगरा से अरेस्ट     |   संसद में महिला आरक्षण बिल गिरने पर आज BJP का पूरे देश में प्रोटेस्ट     |   लखनऊ: विकास नगर अग्निकांड में दो इंस्टाग्राम अकाउंट के खिलाफ FIR दर्ज     |   सऊदी अरब के विदेश मंत्री ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर की बात     |   महिला आरक्षण संशोधन बिल: लखनऊ में BJP का प्रदर्शन, अपर्णा यादव ने जलाया सपा-कांग्रेस का झंडा     |  

कमजोर हाजिर मांग से बिनौलातेल खली वायदा कीमतों में गिरावट

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से वायदा कारोबार में बुधवार को बिनौला तेल खली की कीमत 11 रुपये की गिरावट के साथ 3,580 रुपये प्रति क्विंटल रह गई।

एनसीडीईएक्स में बिनौलातेल खली के मई माह में डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत 11 रुपये यानी 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,580 रुपये प्रति क्विंटल रह गई जिसमें 30,780 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच मौजूदा स्तर पर कारोबारियों द्वारा बिकवाली करने से यहां बिनौलातेल खली वायदा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश