Breaking News

रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग पर एक्शन, आरोपी प्रदीप कुमार आगरा से अरेस्ट     |   संसद में महिला आरक्षण बिल गिरने पर आज BJP का पूरे देश में प्रोटेस्ट     |   लखनऊ: विकास नगर अग्निकांड में दो इंस्टाग्राम अकाउंट के खिलाफ FIR दर्ज     |   सऊदी अरब के विदेश मंत्री ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर की बात     |   महिला आरक्षण संशोधन बिल: लखनऊ में BJP का प्रदर्शन, अपर्णा यादव ने जलाया सपा-कांग्रेस का झंडा     |  

संभल के पिता पुत्र के शव शामली जिले के एक जंगली इलाके से बरामद

मुजफ्फरनगर (उप्र), आठ अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के संभल जिले से दो अप्रैल से लापता एक व्यक्ति और उसके बेटे के शव बुधवार को शामली जिले के एक जंगली इलाके से बरामद किए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के अनुसार, मृतकों की पहचान नरेश कुमार (45) और उनके बेटे भीम सेन (21) के रूप में हुई है, जो कोतवाली पुलिस थाने के करनाल-मेरठ राजमार्ग पर कबरौत गांव के जंगलों में पाए गए थे।

जांच से पता चला कि दोनों अपने पिकअप वाहन की बुकिंग की व्यवस्था करने के लिए घर से निकले थे लेकिन फिर कभी नहीं लौटे। उनके लापता होने के बाद पीड़ित परिवार ने संभल पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

यह बरामदगी संभल पुलिस द्वारा एक आरोपी व्यक्ति को पकड़ने के बाद की गई, जो जांचकर्ताओं को शामली में घटनास्थल पर ले गया था।

प्रारंभिक निष्कर्षों से पता चलता है कि पीड़ितों की हत्या डकैती के बाद की गई थी। संभल की एक पुलिस टीम ने आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए शवों को कब्जे में ले लिया है।

भाषा सं जफर रंजन

रंजन