Breaking News

'सत्ता में बने रहने के लिए साजिश की गई', महिला आरक्षण बिल पर बोलीं प्रियंका गांधी     |   कल लोकतंत्र की बड़ी जीत हुई, सरकार की साजिश नाकाम हुई: प्रियंका गांधी     |   रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग पर एक्शन, आरोपी प्रदीप कुमार आगरा से अरेस्ट     |   संसद में महिला आरक्षण बिल गिरने पर आज BJP का पूरे देश में प्रोटेस्ट     |   लखनऊ: विकास नगर अग्निकांड में दो इंस्टाग्राम अकाउंट के खिलाफ FIR दर्ज     |  

पीपीएफएएस एसेट मैनेजमेंट को एनपीएस के तहत पेंशन कोष प्रबंधन की मंजूरी

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल (भाषा) पीपीएफएएस एसेट मैनेजमेंट को पेंशन कोष विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) से राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के तहत पेंशन कोष के प्रायोजक के रूप में काम करने की मंजूरी मिल गई है।

कंपनी ने बुधवार को बयान में कहा कि वह जल्द ही एनपीएस के माध्यम से निवेश करने वाले लोगों की सेवानिवृत्ति बचत का प्रबंधन शुरू करेगी। इसके लिए वह एक अलग पेंशन कोष कंपनी स्थापित करेगी जो योजनाओं का संचालन करेगी एवं समय के साथ इन बचत को बढ़ाने का काम करेगी।

पीपीएफएएस एसेट मैनेजमेंट के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नील पारग पारिख ने कहा, ‘‘ सेवानिवृत्ति बचत का प्रबंधन एक बड़ी जिम्मेदारी है और हम इसे सावधानी, अनुशासन एवं दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ निभाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा ध्यान निवेशकों के हितों की सुरक्षा करते हुए निरंतर प्रदर्शन देने पर रहेगा।’’

कंपनी ने कहा कि पूर्ण स्तर पर संचालन शुरू करने से पहले वह पेंशन कोष के पंजीकरण और परिचालन ढांचे की स्थापना सहित आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करेगी।

भाषा

निहारिका अजय

अजय