Breaking News

'सत्ता में बने रहने के लिए साजिश की गई', महिला आरक्षण बिल पर बोलीं प्रियंका गांधी     |   कल लोकतंत्र की बड़ी जीत हुई, सरकार की साजिश नाकाम हुई: प्रियंका गांधी     |   रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग पर एक्शन, आरोपी प्रदीप कुमार आगरा से अरेस्ट     |   संसद में महिला आरक्षण बिल गिरने पर आज BJP का पूरे देश में प्रोटेस्ट     |   लखनऊ: विकास नगर अग्निकांड में दो इंस्टाग्राम अकाउंट के खिलाफ FIR दर्ज     |  

भारत ने ईरान में मौजूद अपने नागरिकों से 'शीघ्र बाहर निकलने' का आग्रह किया

दुबई, आठ अप्रैल (भाषा) भारत ने बुधवार को ईरान में अपने नागरिकों को हाल के घटनाक्रमों के मद्देनजर तेहरान स्थित अपने दूतावास द्वारा सुझाए गए मार्गों का उपयोग करते हुए देश से 'शीघ्र बाहर निकलने' की सलाह दी।

एक परामर्श में, तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने यह भी दोहराया कि 'बिना दूतावास से पूर्व परामर्श और समन्वय किए किसी भी अंतरराष्ट्रीय भू सीमा के पास जाने या उस ओर जाने का कोई प्रयास नहीं किया जाना चाहिए।'

भारतीय दूतावास ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, “सात अप्रैल 2026 की सलाह के क्रम में और हाल के घटनाक्रमों के मद्देनजर, ईरान में अब भी मौजूद भारतीय नागरिकों को दूतावास के समन्वय से और दूतावास द्वारा सुझाए गए मार्गों का उपयोग करते हुए शीघ्रता से ईरान छोड़ने की दृढ़तापूर्वक सलाह दी जाती है।”

दूतावास ने जरूरतमंद लोगों के लिए आपातकालीन संपर्क नंबर (+989128109115; +989128109102; +989128109109 और +989932179359) और ईमेल भी उपलब्ध कराए।

यह सलाह अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह के सशर्त युद्धविराम पर सहमति बनने के कुछ घंटों बाद जारी की गई, जिसमें जहाजों के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलना भी शामिल था।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 28 फरवरी को जब संघर्ष शुरू हुआ, तब छात्रों सहित लगभग 9,000 भारतीय ईरान में थे। अब तक लगभग 1,800 भारतीय भारत लौट चुके हैं।

अमेरिका और इजराइल ने 28 फरवरी को संयुक्त रूप से ईरान पर हमला किया, जिसमें ईरानी सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई और कई शीर्ष कमांडर मारे गए। इस्लामिक गणराज्य की जवाबी कार्रवाई ने युद्ध को पूरे खाड़ी क्षेत्र में फैला दिया।

भाषा तान्या पवनेश

पवनेश