Breaking News

मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा है नीतीश कुमार का सामान     |   'बंगाल में इस बार खेला होगा, भय मुक्त सरकार से दिलाएंगे छुटकारा', बर्धमान की रैली में बोले PM मोदी     |   ईरान-अमेरिका की शांति वार्ता 2 दिन से ज्यादा समय तक चल सकती है     |   कोलकाता: शिक्षक भर्ती घोटाले में पूर्व टीएमसी मंत्री पार्थ चट्टोपाध्याय के घर पर ED का छापा     |   कर्नाटक में कैबिनेट बर्थ को लेकर खींचतान, कांग्रेस के 35 विधायक रविवार को दिल्ली पहुंचेंगे     |  

पश्चिम एशिया युद्ध से अमेरिका को वास्तव में क्या हासिल हुआ? : मुख्यमंत्री अब्दुल्ला

जम्मू, आठ अप्रैल (भाषा) जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को अमेरिका-ईरान युद्धविराम के परिणामों पर सवाल उठाते हुए पूछा कि लगभग 40 दिन के संघर्ष के बाद अमेरिका ने आखिर क्या हासिल किया।

मुख्यमंत्री ने युद्धविराम के तहत रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोले जाने की खबरों पर 'एक्स' पर 'हैशटैग अनजस्टवॉर’’ (अन्यायपूर्ण युद्ध) के साथ एक पोस्ट के जरिए प्रतिक्रिया दी है।

पोस्ट में उन्होंने कहा, 'तो युद्धविराम एक ऐसे जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की अनुमति देता है, जो युद्ध शुरू होने से पहले भी सभी के उपयोग के लिए खुला था और स्वतंत्र रूप से उपलब्ध था। इस 39 दिवसीय युद्ध से अमेरिका को वास्तव में क्या हासिल हुआ?'

अमेरिका और ईरान पाकिस्तान की मध्यस्थता में युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं, जिसके तहत वाशिंगटन और तेहरान के प्रतिनिधिमंडलों के शुक्रवार को इस्लामाबाद में मिलने की उम्मीद है। यह एक मार्च के बाद से युद्धरत देशों के बीच पहला खुला राजनयिक संपर्क होगा।

ईरान, अमेरिका और इज़राइल ने बुधवार को दो सप्ताह के लिए अस्थायी संघर्ष विराम पर सहमति जताई।

पश्चिम एशिया युद्ध ने पूरे क्षेत्र और वैश्विक ऊर्जा बाजार को प्रभावित किया है। हालांकि, इस युद्धविराम पर सहमति के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरानी सभ्यता को नष्ट करने की अपनी धमकियों से पीछे हट गए हैं।

भाषा

प्रचेता वैभव

वैभव