Breaking News

मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा है नीतीश कुमार का सामान     |   'बंगाल में इस बार खेला होगा, भय मुक्त सरकार से दिलाएंगे छुटकारा', बर्धमान की रैली में बोले PM मोदी     |   ईरान-अमेरिका की शांति वार्ता 2 दिन से ज्यादा समय तक चल सकती है     |   कोलकाता: शिक्षक भर्ती घोटाले में पूर्व टीएमसी मंत्री पार्थ चट्टोपाध्याय के घर पर ED का छापा     |   कर्नाटक में कैबिनेट बर्थ को लेकर खींचतान, कांग्रेस के 35 विधायक रविवार को दिल्ली पहुंचेंगे     |  

दिल्ली: उपराज्यपाल संधू, मुख्यमंत्री गुप्ता मानसून की तैयारियों की समीक्षा के लिए वासुदेव घाट पहुंचे

( तस्वीरों सहित )

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल (भाषा) दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को यमुना तट पर स्थित वासुदेव घाट का दौरा किया और सरकार द्वारा की गई ग्रीष्म और मानसून संबंधी तैयारियों का जायजा लिया।

इस दौरे के दौरान संधू ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से इस बारे में चर्चा की है कि संपूर्ण मंत्रिमंडल इसमें शामिल होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि गर्मी का मौसम आने वाला है, जिससे पानी से जुड़ी चुनौतियां सामने आएंगी और उसके बाद मानसून आएगा जिससे स्वच्छता जैसी समस्याएं पैदा होंगी।

उन्होंने कहा, “आप सभी उन चुनौतियों से अवगत हैं जिनका सामना दिल्ली करती है। यह संपूर्ण प्रशासन के समग्र दृष्टिकोण का एक उदाहरण है। वर्तमान समय में मुख्यमंत्री और मैंने इस बात पर चर्चा की है कि संपूर्ण मंत्रिमंडल और हमारा पूरा प्रशासन इसमें शामिल होगा।”

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा