Breaking News

मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा है नीतीश कुमार का सामान     |   'बंगाल में इस बार खेला होगा, भय मुक्त सरकार से दिलाएंगे छुटकारा', बर्धमान की रैली में बोले PM मोदी     |   ईरान-अमेरिका की शांति वार्ता 2 दिन से ज्यादा समय तक चल सकती है     |   कोलकाता: शिक्षक भर्ती घोटाले में पूर्व टीएमसी मंत्री पार्थ चट्टोपाध्याय के घर पर ED का छापा     |   कर्नाटक में कैबिनेट बर्थ को लेकर खींचतान, कांग्रेस के 35 विधायक रविवार को दिल्ली पहुंचेंगे     |  

फ्रांस के राजदूत पांच दिवसीय सिक्किम दौरे पर पहुंचे

गंगटोक, आठ अप्रैल (भाषा) भारत में फ्रांस के राजदूत थियरी मैथू द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से बुधवार को पांच दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सिक्किम पहुंचे।

उनके साथ उनकी पत्नी सेसिल मैथू भी आई हैं।

राजदूत का रंगपो पर्यटक सुविधा केंद्र पर उप-मंडलीय मजिस्ट्रेट सुजाता सुब्बा ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

अधिकारियों ने बताया कि अपने प्रवास के दौरान मैथू विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे, जिनका उद्देश्य भारत और फ्रांस के बीच संबंधों को और सुदृढ़ करना है।

भाषा मनीषा वैभव

वैभव