Breaking News

राजस्थान: जयपुर में छात्रों ने सैनिक परिवारों के लिए ‘वीरसहारा’ AI ऐप लॉन्च किया     |   तमिलनाडु: DMK नेता TR बालू ने CEC को चिट्ठी लिख गृह सचिव के ट्रांसफर पर आपत्ति जताई     |   कांग्रेस ने संसद के विशेष सत्र के लिए लोकसभा सांसदों को 3 लाइन का व्हिप जारी किया     |   नोएडा: सेक्टर 59 की कई फैक्ट्रियों में ताला लगा, काम ठप, कामगार प्रदर्शन में शामिल     |   लैंड फॉर जॉब केस: सुप्रीम कोर्ट ने लालू यादव को ट्रायल कोर्ट के समक्ष पेश होने से छूट दी     |  

अगर ट्रंप हमले की धमकी पर अमल करते हैं तो ईरान ‘तत्काल आनुपातिक’ जवाबी कार्रवाई करेगा: राजनयिक

तेहरान, सात अप्रैल (एपी) ईरान के एक राजनयिक ने मंगलवार को कहा कि अगर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उनके देश की “पूरी सभ्यता को खत्म करने” की अपनी धमकियों पर अमल करते हैं, तो तेहरान “तत्काल और आनुपातिक” जवाबी कार्रवाई करेगा।

संयुक्त राष्ट्र में ईरान के प्रतिनिधि आमिर सईद ईरावनी ने कहा कि ट्रंप की यह धमकी कि अगर तेहरान कोई समझौता नहीं करता है, तो “पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी, युद्ध अपराधों और संभावित नरसंहार के लिए उकसावे के समान है।”

होर्मुज जलडमरूमध्य पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के एक सत्र के दौरान ईरावनी ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आग्रह किया कि इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, वह ट्रंप की बयानबाजी की निंदा करे।

ईरावनी ने कहा, “ईरान ऐसे जघन्य युद्ध अपराधों की सूरत चुप नहीं बैठेगा। वह बिना किसी हिचकिचाहट के आत्मरक्षा के अपने स्वाभाविक अधिकार का इस्तेमाल करेगा तथा तत्काल एवं आनुपातिक जवाबी कदम उठाएगा।”

एपी पारुल राजकुमार

राजकुमार