Breaking News

राजस्थान: जयपुर में छात्रों ने सैनिक परिवारों के लिए ‘वीरसहारा’ AI ऐप लॉन्च किया     |   तमिलनाडु: DMK नेता TR बालू ने CEC को चिट्ठी लिख गृह सचिव के ट्रांसफर पर आपत्ति जताई     |   कांग्रेस ने संसद के विशेष सत्र के लिए लोकसभा सांसदों को 3 लाइन का व्हिप जारी किया     |   नोएडा: सेक्टर 59 की कई फैक्ट्रियों में ताला लगा, काम ठप, कामगार प्रदर्शन में शामिल     |   लैंड फॉर जॉब केस: सुप्रीम कोर्ट ने लालू यादव को ट्रायल कोर्ट के समक्ष पेश होने से छूट दी     |  

गिरी के खिलाफ हारे प्रज्ञानानंदा, शीर्ष स्थान की दौड़ से लगभग बाहर

पाफोस (साइप्रस), सात अप्रैल (भाषा) भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा मंगलवार को यहां आठवें दौर में नीदरलैंड के अनीष गिरी के खिलाफ शिकस्त के साथ कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में शीर्ष पर रहने की दौड़ से लगभग बाहर हो गए।

उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव ने रूस के आंद्रे एसिपेंको के खिलाफ ड्रॉ खेलकर शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत की।

पहले दौर में गिरी के खिलाफ अपनी एकमात्र जीत दर्ज करने वाले प्रज्ञानानंदा को प्रतियोगिता में अपनी दूसरी हार झेलनी पड़ी।

सिंदारोव के संभावित आठ में से 6.5 अंक हैं।

प्रतियोगिता में जब छह दौर का खेल बाकी है तब सिंदारोव ने दो अंक की मजबूत बढ़त बना रखी है।

गिरी और अमेरिका के फाबियानो करुआना 4.5 अंक के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं।

प्रज्ञानानंदा, चीन के वेई यी, जर्मनी के मथियास ब्लुबॉम और अमेरिका के हिकारू नाकामूरा 3.5 अंक के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं। इन एक अंक पीछे एसिपेंको अंतिम पायदान पर हैं।

भाषा सुधीर

सुधीर