Breaking News

BJP ने अपने सांसदों के लिए 'थ्री-लाइन व्हिप' जारी किया, 16-18 अप्रैल तक सदन में उपस्थित रहने का निर्देश     |   नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संसद के प्रस्तावित विशेष सत्र को लेकर PM मोदी को लिखा पत्र     |   PM मोदी ने सभी संसदीय दल के नेताओं को पत्र लिखकर महिला आरक्षण पर समर्थन मांगा     |   आज बंगाल में तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे सीएम योगी     |   मिडिल-ईस्ट: 2 मार्च से अब तक हुए इज़रायली हमलों में 2020 लेबनानी नागरिकों की मौत     |  

एशियाई मुक्केबाजी : मीनाक्षी, जैसमीन, विश्वनाथ और सचिन फाइनल में

उलानबटोर, सात अप्रैल (भाषा) मौजूदा विश्व चैम्पियन जैसमीन लंबोरिया और मीनाक्षी हुड्डा एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंच गई जिससे स्वर्ण पदक के लिये खेलने वाले भारतीय मुक्केबाजों की संख्या बढकर आठ हो गई है ।

विश्वनाथ सुरेश (50 किलो) और सचिन सिवाच (60 किलो) ने भी फाइनल में जगह बनाई । वहीं आकाश (75 किलो), लोकेश (85 किलो), नरेंदर बेरवाल (90 प्लस किलो ) और हर्ष चौधरी (90 किलो) को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा ।

भारत के आठ मुक्केबाज फाइनल खेलेंगे ।

महिलाओं के 48 किलोवर्ग सेमीफाइनल में मीनाक्षी ने थाईलैंड की थिपसाशा योदवारी को 4 . 1 से हराया । अब उनका सामना स्थानीय मुक्केबाज नोमुंदारी एंख अमगालान से होगा ।

जैसमीन ने 57 किलोवर्ग के सेमीफाइनल में उजबेकिस्तान की निजिना उक्तामोवा को 3 . 2 से हराया । अब वह थाईलैंड की पुनरावी रयूनरोस से खेलेंगी ।

पुरूष वर्ग में विश्वनाथ ने जोर्डन के हुताइफा एशिश को 5 . 0 से हराया । विश्व कप पदक विजेता सचिन ने थाईलैंड के साकदा रूआमथाम को 4 . 1 से मात दी ।

आकाश को उजबेकिस्तान के जावोखिर अब्दुरखिमोव ने 4 . 1 से हराया जबकि लोकेश उजबेकिस्तान के जासुरबेक युलदोशेव से 5 . 0 से हार गए ।

एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता नरेंदर को चीन के बायिकेवुजी दानाबीके ने 4 . 1 से हराया । हर्ष चौधरी को ताजिकिस्तान के परवेज करीमोव ने 4 . 1 से मात दी ।

भाषा मोना सुधीर

सुधीर