नयी दिल्ली, सात अप्रैल (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से मंगलवार को शाम साढ़े छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं;
प्रादे140 मणिपुर भीड़ लीड गोलीबारी
मणिपुर में सीआरपीएफ शिविर पर भीड़ का हमला, गोलीबारी में दो लोगों की मौत, 5 घायल: राज्य के गृहमंत्री
इंफाल, मणिपुर के गृह मंत्री गोविंदास कांथौजम ने मंगलवार को कहा कि बिष्णुपुर जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) शिविर पर भीड़ द्वारा धावा बोले जाने के बाद गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।
प्रादे112 प.बंगाल एसआईआर लीड अंतिम सूची
पश्चिम बंगाल : एसआईआर प्रक्रिया के बाद मतदाता सूची से करीब 91 लाख नाम हटाए गए
कोलकाता, निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के बाद मतदाता सूची से करीब 91 लाख मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं।
दि28 न्यायालय शबरिमला लीड सुनवाई
शबरिमला में महिलाओं के प्रवेश पर रोक का केंद्र सरकार ने किया समर्थन
नयी दिल्ली, केंद्र सरकार ने मंगलवार को उच्चतम न्यायालय में कहा कि केरल के शबरिमला मंदिर में मासिक धर्म की आयु वाली महिलाओं के प्रवेश पर लगी पाबंदी धार्मिक आस्था और संप्रदाय की स्वायत्तता के दायरे में आती है, और यह न्यायिक समीक्षा के दायरे से बाहर है।
दि40 दिल्ली असम लीड पुलिस
असम पुलिस दिल्ली में पवन खेड़ा के आवास पर पहुंची, ‘पुख्ता सबूत’ मिलने का दावा
नयी दिल्ली, असम पुलिस की एक टीम मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के आवास पर पूछताछ के लिए पहुंची। यह कार्रवाई असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और उनके परिवार के खिलाफ लगाए गए आरोपों से जुड़े एक मामले के संबंध में की जा रही है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
दि44 पर्यावरण प्रदूषण रिपोर्ट
मार्च में भारत का सबसे प्रदूषित शहर रहा गुड़गांव: रिपोर्ट
नयी दिल्ली, मार्च महीने में गुड़गांव भारत का सबसे प्रदूषित शहर था और देश के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में से चार शहर हरियाणा के थे। ‘सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर’ (सीआरईए) की एक नई रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।
प्रादे129 कश्मीर लश्कर लीड भंडाफोड़
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लश्कर के अंतरराज्यीय आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया, पांच गिरफ्तार
श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक अंतरराज्यीय आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए पिछले 16 साल से फरार अब्दुल्ला उर्फ अबू हुरैरा समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
प्रादे106 असम चुनाव लीड शाह
बंगाल में भाजपा का सत्ता में आना तय, घुसपैठियों को वापस भेजा जाएगा : शाह
पाथरकांडी (असम), केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में ‘परिवर्तन’ निश्चित है और इस राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सत्ता में आते ही सभी घुसपैठियों को उनके देशों में वापस भेज दिया जाएगा।
प्रादे102 बंगाल चुनाव दूसरी लीड ममता
एसआईआर के बाद मतुआ, अल्पसंख्यक समुदायों के लोगों के नाम मतदाता सूचियों से हटाए गए: ममता बनर्जी
कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद मतदाता सूचियों से मतुआ और अल्पसंख्यक समुदायों के लोगों के नाम हटा दिए गए हैं।
वि18 ईरान अमेरिका
प.एशिया में तनाव : ईरान ने युवाओं से बिजली संयंत्र बचाने की अपील की, सऊदी अरब ने पुल बंद किया
दुबई, सऊदी अरब ने उसके तेल समृद्ध पूर्वी प्रांत पर ईरान के मिसाइल हमलों के बाद बहरीन से जोड़ने वाले एकमात्र सड़क मार्ग को मंगलवार को बंद कर दिया।
वि6 अमेरिका ट्रंप लीड सहयोगी
ईरान युद्ध ने नाटो को लेकर मुझ पर गहरा असर छोड़ा है, जिसे कभी नहीं भूलूंगा : ट्रंप
वाशिंगटन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि ईरान युद्ध के दौरान इस सैन्य गठबंधन और दक्षिण कोरिया, जापान व ऑस्ट्रेलिया जैसे मित्र देशों ने अमेरिका की मदद नहीं की।
अर्थ42 एयर इंडिया सीईओ दूसरी लीड इस्तीफा
एयर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन का इस्तीफा, उत्तराधिकारी की तलाश के लिए समिति का गठन
मुंबई, एयर इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने इस्तीफा दे दिया है। एयरलाइन ने उनके उत्तराधिकारी की तलाश के लिए एक समिति का गठन किया है। टाटा समूह के स्वामित्व वाली कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अर्थ34 भूमि असमानता भारत
ग्रामीण भारत में 10 प्रतिशत परिवारों के पास 44 प्रतिशत जमीन, 46 प्रतिशत भूमिहीनः रिपोर्ट
नयी दिल्ली, देश के ग्रामीण इलाकों में शीर्ष 10 प्रतिशत परिवारों के पास 44 प्रतिशत जमीन है, जबकि 46 प्रतिशत भूमिहीन हैं। 'वर्ल्ड इनइक्वैलिटी लैब' के एक अध्ययन में यह बात कही गई है।
खेल4 खेल आईपीएल दिल्ली संभावना
गुजरात टाइटंस के खिलाफ दिल्ली के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों पर रहेगी नजर
नयी दिल्ली, दिल्ली कैपिटल्स को अगर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपनी मजबूती बनाए रखना है तो बुधवार को यहां होने वाले मैच में गुजरात टाइटंस की लड़खड़ाती टीम के खिलाफ केएल राहुल की अगुवाई वाले उसके शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
खेल11 खेल बैडमिंटन भारत
बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप से मिश्रित युगल जोड़ियां बाहर
निंगबो, भारत की बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप 2026 के मिश्रित युगल में शुरूआत निराशाजनक रही जब उसकी दोनों जोड़ियां मंगलवार को पहले दौर से हारकर बाहर हो गई ।
द कन्वरसेशन से अनुबंद्ध के तहत जारी खबर
वि16 ईरान हॉर्मुज संभावित परिदृश्य
हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य कैसे खुलेगा? तीन संभावित परिदृश्य
कैनबरा, हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य को लेकर संकट एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की मांग की है, अन्यथा अमेरिका सैन्य हमले और तेज कर सकता है।
भाषा
धीरज दिलीप
दिलीप