Breaking News

BJP ने अपने सांसदों के लिए 'थ्री-लाइन व्हिप' जारी किया, 16-18 अप्रैल तक सदन में उपस्थित रहने का निर्देश     |   नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संसद के प्रस्तावित विशेष सत्र को लेकर PM मोदी को लिखा पत्र     |   PM मोदी ने सभी संसदीय दल के नेताओं को पत्र लिखकर महिला आरक्षण पर समर्थन मांगा     |   आज बंगाल में तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे सीएम योगी     |   मिडिल-ईस्ट: 2 मार्च से अब तक हुए इज़रायली हमलों में 2020 लेबनानी नागरिकों की मौत     |  

इस्तांबुल में इजराइली वाणिज्य दूतावास की इमारत पर बंदूकधारियों का हमला

इस्तांबुल, सात अप्रैल (एपी) तुर्किये के इस्तांबुल में मंगलवार को इजराइली वाणिज्य दूतावास की इमारत के बाहर बंदूकधारियों ने पुलिस पर गोलीबारी की और इस दौरान हुई मुठभेड़ में एक हमलावर मारा गया, जबकि दो को घायल अवस्था में पकड़ लिया गया। तुर्की के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इस्तांबुल के गवर्नर दावुत गुल ने पत्रकारों को बताया कि मुठभेड़ के दौरान दो पुलिस अधिकारी मामूली रूप से घायल हो गए।

गृह मंत्री मुस्तफा सिफ्ती ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि हमलावर पड़ोसी शहर इज़मित से किराए की कार में इस्तांबुल पहुंचे। उन्होंने किसी संगठन का नाम लिये बिना कहा कि हमलावरों का संबंध ‘‘धर्म का दुरुपयोग करने वाले’’ एक समूह से था।

आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने अतीत में तुर्किये में घातक हमले किए हैं।

हमलावरों में से दो भाई थे, और उनमें से एक का मादक पदार्थ तस्करी से जुड़ा आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।

वाणिज्य दूतावास एक गगनचुंबी इमारत में स्थित है।

अधिकारियों ने बताया कि तुर्किये स्थित इजराइली दूतावासों में इस समय कोई भी इजराइली राजनयिक मौजूद नहीं है। गाज़ा युद्ध के बाद, सुरक्षा चिंताओं और तुर्किये के साथ बिगड़ते संबंधों के चलते इजराइल ने अपने राजनयिकों को वापस बुला लिया था।

तुर्किये के न्याय मंत्री अकिन गुरलेक ने कहा कि जांच शुरू कर दी गई है।

एपी नेत्रपाल सुरेश

सुरेश