Breaking News

मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन     |   BJP ने अपने सांसदों के लिए 'थ्री-लाइन व्हिप' जारी किया, 16-18 अप्रैल तक सदन में उपस्थित रहने का निर्देश     |   नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संसद के प्रस्तावित विशेष सत्र को लेकर PM मोदी को लिखा पत्र     |   PM मोदी ने सभी संसदीय दल के नेताओं को पत्र लिखकर महिला आरक्षण पर समर्थन मांगा     |   आज बंगाल में तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे सीएम योगी     |  

गुरुग्राम में महिला ने बच्ची की हत्या करने के बाद आत्महत्या करने की कोशिश की

गुरुग्राम, सात अप्रैल (भाषा) गुरुग्राम स्थित सूर्य विहार इलाके में एक महिला ने अपनी ढाई वर्षीय बेटी की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या करने के बाद खुद का गला रेतकर आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, महिला का एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है जबकि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में पुलिस महिला के पति से भी पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना सोमवार रात सेक्टर-9ए क्षेत्र की सूर्य विहार कॉलोनी में हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में सेक्टर-9ए थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान नेहा के रूप में हुई है और वह अपने पति और ढाई वर्षीय बेटी अनिका के साथ रहती है।

अधिकारी ने कहा, “महिला के होश में आने का इंतजार किया जा रहा है। उसके पति से भी पूछताछ की गई, लेकिन उसने घटना के बारे में किसी भी जानकारी से इनकार किया। महिला द्वारा ऐसा कदम उठाए जाने के कारणों का खुलासा उससे पूछताछ के बाद ही हो सकेगा।”

भाषा

प्रचेता संतोष

संतोष