Breaking News

बिहार सीएम नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को बुलाई कैबिनेट की बैठक     |   कर्नाटक कांग्रेस के करीब 30 विधायक दिल्ली के लिए रवाना     |   पश्चिम बंगाल: नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस ने टीएमसी जॉइन की, बीजेपी से इस्तीफा     |   बिहार में नए सीएम बनाने की कवायद तेज, शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर बनाए गए     |   मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन     |  

कृषि क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू रहा राजस्थान: मुख्यमंत्री

जयपुर, सात अप्रैल (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को कहा कि राजस्थान सरकार किसानों के हितों के लिए निरंतर काम कर रही है और कृषि क्षेत्र में प्रदेश नई ऊंचाइयां छू रहा है।

मुख्यमंत्री यहां पश्चिम क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, 'हमारी 'डबल इंजन' सरकार किसान हितों के लिए निरंतर कार्य कर रही है।'

आधिकारिक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को अब पारंपरिक तरीकों के स्थान पर वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता है जिससे कृषि, नौकरी और व्यापार से भी अधिक लाभकारी बन सके।

बयान में कहा गया है कि उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग पर चिंता जताते हुए मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार खाद प्रयोग करने और भविष्य की पीढ़ियों के लिए भूमि की उर्वरता बनाए रखने की अपील की।

उन्होंने कृषि के साथ पशुपालन को जोड़ने पर विशेष बल दिया ताकि प्राकृतिक खाद की उपलब्धता बढ़े और लागत में कमी लाकर किसानों की आय को बढ़ाया जा सके।

अपनी सरकार के कामों की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने गत सरकार की तुलना में अधिक काम किए हैं।

भाषा पृथ्वी रंजन

रंजन