Breaking News

बिहार सीएम नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को बुलाई कैबिनेट की बैठक     |   कर्नाटक कांग्रेस के करीब 30 विधायक दिल्ली के लिए रवाना     |   पश्चिम बंगाल: नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस ने टीएमसी जॉइन की, बीजेपी से इस्तीफा     |   बिहार में नए सीएम बनाने की कवायद तेज, शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर बनाए गए     |   मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन     |  

मणिपुर सरकार ने घाटी के पांच ज़िलों में तीन दिन के लिए इंटरनेट सेवा निलंबित करने का आदेश दिया

इंफाल, सात अप्रैल (भाषा) मणिपुर सरकार ने मंगलवार को घाटी के पांच जिलों में तीन दिन के लिए इंटरनेट और मोबाइल डेटा सेवाओं को निलंबित करने का आदेश दिया, जिनमें ब्रॉडबैंड, वीसैट और वीपीएन शामिल हैं।

आधिकारिक बयान में कहा गया कि गृह आयुक्त एन. अशोक कुमार ने मंगलवार से पाँच ज़िलों में इंटरनेट और मोबाइल डेटा सेवाओं पर प्रतिबंध लगाने के आदेश पर हस्ताक्षर किए।

गृह विभाग के बयान में कहा गया, ‘‘मणिपुर के पाँच ज़िलों - इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्वी, थौबल, काकचिंग और बिष्णुपुर में क़ानून-व्यवस्था की मौजूदा स्थिति को देखते हुए, और ग़लत जानकारी तथा अफ़वाहों को रोकने के लिए... सरकार ने इन पाँचों ज़िलों में इंटरनेट सेवाओं और मोबाइल डेटा सेवाओं को अस्थायी तौर पर निलंबित करने संबंधी आदेश देने का फ़ैसला किया है, जिनमें ब्रॉडबैंड, वीसैट और वीपीएन सेवाएँ भी शामिल हैं।’’

बीती रात मणिपुर के बिष्णुपुर ज़िले में हुए एक बम हमले में दो बच्चों की मौत हो गई और उनकी माँ घायल हो गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना रात करीब एक बजे हुई, जब संदिग्ध उग्रवादियों ने मोइरांग ट्रोंगलाओबी इलाके में एक घर पर बम फेंका, जिससे पांच साल के एक लड़के और छह महीने की एक बच्ची की मौत हो गई।

मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह ने इस हमले को एक ‘‘बर्बर कृत्य’’ बताया और लोगों को आश्वासन दिया कि इस अपराध के ज़िम्मेदार लोगों की पहचान की जाएगी तथा कानून के तहत उनके साथ सख्ती से निपटा जाएगा।

घटना के विरोध में आज सुबह स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया और इलाके में एक पेट्रोल पंप के पास दो तेल टैंकरों तथा एक ट्रक में आग लगा दी। उन्होंने मोइरांग थाने के सामने टायर जलाए और पुलिस की एक अस्थायी चौकी को भी नष्ट कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इलाके में सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं।

भाषा

नेत्रपाल दिलीप

दिलीप