Breaking News

बिहार सीएम नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को बुलाई कैबिनेट की बैठक     |   कर्नाटक कांग्रेस के करीब 30 विधायक दिल्ली के लिए रवाना     |   पश्चिम बंगाल: नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस ने टीएमसी जॉइन की, बीजेपी से इस्तीफा     |   बिहार में नए सीएम बनाने की कवायद तेज, शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर बनाए गए     |   मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन     |  

नागपुर में उद्यान से डेटोनेटर और जिलेटिन की छड़ें बरामद

नागपुर, सात अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के नागपुर शहर में दोसर भवन चौक स्थित एक उद्यान से मंगलवार को विस्फोटक सामग्री का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया, जिसमें 58 डेटोनेटर और जिलेटिन की 15 छड़ें शामिल हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस को आज सुबह दोसर भवन चौक क्षेत्र के एक निवासी ने फोन कर अपने घर के पास उद्यान में विस्फोटक पड़े होने की जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया, ‘‘बम निरोधक दस्ते की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और 58 डेटोनेटर और जिलेटिन की 15 छड़ें जब्त कीं। एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) और पीईएसओ (पेट्रोलियम और विस्फोटक सुरक्षा संगठन) की टीमें जांच कर रही हैं। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की तस्वीरें भी कब्जे में ली गई हैं।’’

भाषा धीरज पवनेश

पवनेश