Breaking News

BJP ने अपने सांसदों के लिए 'थ्री-लाइन व्हिप' जारी किया, 16-18 अप्रैल तक सदन में उपस्थित रहने का निर्देश     |   नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संसद के प्रस्तावित विशेष सत्र को लेकर PM मोदी को लिखा पत्र     |   PM मोदी ने सभी संसदीय दल के नेताओं को पत्र लिखकर महिला आरक्षण पर समर्थन मांगा     |   आज बंगाल में तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे सीएम योगी     |   मिडिल-ईस्ट: 2 मार्च से अब तक हुए इज़रायली हमलों में 2020 लेबनानी नागरिकों की मौत     |  

इस्तांबुल में इजराइली वाणिज्य दूतावास की इमारत पर बंदूकधारियों का हमला

(कॉपी में सुधार के साथ)

इस्तांबुल, सात अप्रैल (एपी) तुर्किये के इस्तांबुल में मंगलवार को इज़राइली वाणिज्य दूतावास की इमारत पर बंदूकधारियों ने गोलीबारी की और इस दौरान हुई मुठभेड़ में एक हमलावर मारा गया तथा दो पुलिस अधिकारी घायल हो गए।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, हमलावरों के पास लंबी बैरल वाले हथियार थे। पुलिस के साथ हुई गोलीबारी में एक हमलवार मारा गया, जबकि दो अन्य को पकड़ लिया गया। इस झड़प के दौरान दो अधिकारी मामूली रूप से घायल हो गए।

हमले के बाद इमारत के आसपास का इलाका तुरंत सील कर दिया गया।

एपी नेत्रपाल दिलीप

दिलीप

नेत्रपाल

नेत्रपाल