Breaking News

बिहार सीएम नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को बुलाई कैबिनेट की बैठक     |   कर्नाटक कांग्रेस के करीब 30 विधायक दिल्ली के लिए रवाना     |   पश्चिम बंगाल: नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस ने टीएमसी जॉइन की, बीजेपी से इस्तीफा     |   बिहार में नए सीएम बनाने की कवायद तेज, शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर बनाए गए     |   मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन     |  

अल्ट्रावॉयलेट ने हंगरी, मध्य यूरोप के बाजार में प्रवेश किया, इलेक्ट्रोराइडर के साथ साझेदारी की

नयी दिल्ली, सात अप्रैल (भाषा) बिजली से चलने वाली मोटरसाइकिल बनाने वाली कंपनी अल्ट्रावॉयलेट ऑटोमोटिव ने मंगलवार को 'इलेक्ट्रोराइडर' के साथ साझेदारी कर हंगरी और मध्य यूरोप के बाजार में कदम रखने की घोषणा की।

कंपनी ने एक बयान में बताया कि उसने इलेक्ट्रोराइडर को हंगरी, क्रोएशिया, स्लोवाकिया, रोमानिया, स्लोवेनिया और चेक गणराज्य के लिए अपना आधिकारिक आयातक और वितरक नियुक्त किया है।

इस नयी साझेदारी के साथ अब अल्ट्रावॉयलेट की उपस्थिति यूरोप के 19 देशों में हो गई है।

अल्ट्रावॉयलेट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और सह-संस्थापक नारायण सुब्रमण्यम ने कहा कि यह गठबंधन कंपनी के वैश्विक विस्तार में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इसके जरिये कंपनी भारत से बाहर निकलकर दुनिया के उन बाजारों में पहुंच रही है जो मोटरसाइकिल के प्रति बेहद सजग हैं।

इलेक्ट्रोराइडर के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) अत्तिला पावुक ने कहा कि यह साझेदारी भारत की उच्च प्रौद्योगिकी और उत्कृष्ट डिजाइन को यूरोपीय सवारों की अपेक्षाओं के साथ जोड़ेगी।

कंपनी ने कहा कि वह इन नए बाजारों में अपनी 'एफ77 मैक 2' और 'एफ77 सुपरस्ट्रीट' मोटरसाइकिलें पेश करेगी।

भाषा सुमित अजय

अजय