Breaking News

बिहार सीएम नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को बुलाई कैबिनेट की बैठक     |   कर्नाटक कांग्रेस के करीब 30 विधायक दिल्ली के लिए रवाना     |   पश्चिम बंगाल: नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस ने टीएमसी जॉइन की, बीजेपी से इस्तीफा     |   बिहार में नए सीएम बनाने की कवायद तेज, शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर बनाए गए     |   मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन     |  

दिल्ली के मंगोलपुरी में बुजुर्ग ने गोली मारकर आत्महत्या की

नयी दिल्ली, सात अप्रैल (भाषा) दिल्ली के बाहरी इलाके मंगोलपुरी में 80-वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि मृतक उमराव सिंह, पीतमपुरा के सुविधा कुंज के निवासी थे तथा वह रियल एस्टेट व्यवसाय से जुड़े थे।

पुलिस के अनुसार, मंगोलपुरी थाने को घटना की सूचना मिली, जिसके बाद एक टीम मौके पर पहुंची और सिंह को गोली लगने की वजह से जख्मी हालत में पाया। पुलिस के मुताबिक, चिकित्सा परीक्षण के दौरान सिंह को मृत घोषित कर दिया गया।

प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि सिंह ने अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी।

पुलिस ने बताया कि फिलहाल किसी तरह की साजिश की आशंका नहीं है और जांच शुरू कर दी गई है।

परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि सिंह कुछ समय से अस्थमा और तंत्रिका संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे।

उनकी पत्नी का 2013 में कैंसर से निधन हो गया था। उनके दोनों बेटे रियल एस्टेट व्यवसाय से ही जुड़े हैं।

भाषा नोमान नोमान सुरेश

सुरेश