Breaking News

बिहार सीएम नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को बुलाई कैबिनेट की बैठक     |   कर्नाटक कांग्रेस के करीब 30 विधायक दिल्ली के लिए रवाना     |   पश्चिम बंगाल: नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस ने टीएमसी जॉइन की, बीजेपी से इस्तीफा     |   बिहार में नए सीएम बनाने की कवायद तेज, शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर बनाए गए     |   मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन     |  

ईरान के अल्बोर्ज प्रांत में हवाई हमले में कम से कम 18 लोगों की मौत : सरकारी मीडिया

दुबई, सात अप्रैल (एपी) ईरान की राजधानी तेहरान के उत्तर पश्चिमी अल्बोर्ज प्रांत में हुए एक हवाई हमले में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गयी है। सरकारी मीडिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

न्यायपालिका की मीजान समाचार एजेंसी के अनुसार, इस हमले में 24 अन्य लोग घायल भी हुए हैं।

हालांकि, तुरंत यह स्पष्ट नहीं हो सका कि हमले में किसे निशाना बनाया गया था।

पिछले कुछ समय से ईरान की राजधानी तेहरान पर लगातार तीव्र हवाई हमले हो रहे हैं, जिनमें पहाड़ी क्षेत्रों में स्थित संभावित हथियार भंडार और रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया गया है।

इजराइल ने धर्मतंत्र और उसकी सेना में शीर्ष अधिकारियों को निशाना बनाते हुए हवाई हमले किए हैं।

एपी गोला मनीषा

मनीषा