Breaking News

बिहार सीएम नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को बुलाई कैबिनेट की बैठक     |   कर्नाटक कांग्रेस के करीब 30 विधायक दिल्ली के लिए रवाना     |   पश्चिम बंगाल: नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस ने टीएमसी जॉइन की, बीजेपी से इस्तीफा     |   बिहार में नए सीएम बनाने की कवायद तेज, शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर बनाए गए     |   मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन     |  

प्रधानमंत्री ने प्रकाश पर्व पर गुरु तेग बहादुर को श्रद्धांजलि अर्पित की

नयी दिल्ली, सात अप्रैल (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को गुरु तेग बहादुर को उनके प्रकाश पर्व पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि नौवें सिख गुरु घोर विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए भी सत्य, गरिमा एवं आस्था की रक्षा के लिए दृढ़ता से खड़े रहे।

मोदी ने कहा कि गुरु तेग बहादुर का जीवन निडरता, बलिदान और मानवता के प्रति गहरी चिंता का एक दीप्तिमान उदाहरण था।

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा, ‘‘श्री गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर, मैं हमारी सभ्यता की महान आध्यात्मिक विभूति को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। उनका जीवन निडरता, त्याग और मानवता के प्रति गहरी संवेदना का एक दीप्तिमान उदाहरण था।’’

मोदी ने कहा, ‘‘गंभीर से गंभीर विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए भी, वह सत्य, गरिमा और आस्था की रक्षा के लिए दृढ़ता से खड़े रहे। उनका शाश्वत संदेश हमें एक न्यायपूर्ण, करुणामय और सौहार्दपूर्ण समाज के निर्माण में मार्गदर्शन प्रदान करे।’’

भाषा नेत्रपाल मनीषा

मनीषा