नयी दिल्ली, सात अप्रैल (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से मंगलवार को अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं;
प्रादे63 : छत्तीसगढ़ इस्पात संयंत्र आग
छत्तीसगढ़ के भिलाई इस्पात संयंत्र में आग लगने से सात मजदूर घायल
दुर्ग, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) की एक इकाई में आग लगने से सात मजदूर घायल हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
दि13 : न्यायालय शबरिमला सुनवाई
धार्मिक स्थलों पर महिलाओं से भेदभाव संबंधी याचिकाओं पर उच्चतम न्यायालय में सुनवाई शुरू
नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय की नौ-न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने मंगलवार को केरलम में स्थित शबरिमला के मामले समेत धार्मिक स्थलों पर महिलाओं से कथित भेदभाव और विभिन्न धर्मों में धार्मिक स्वतंत्रता के दायरे व सीमा से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई शुरू की।
दि17 : दिल्ली असम पुलिस
असम पुलिस राष्ट्रीय राजधानी में पवन खेड़ा के आवास पर पहुंची, दिल्ली पुलिस कर रही मदद
नयी दिल्ली, असम पुलिस की एक टीम मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के आवास पर पूछताछ के लिए पहुंची। यह कार्रवाई असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और उनके परिवार के खिलाफ लगाए गए आरोपों से जुड़े एक मामले के संबंध में की जा रही है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
दि11 : न्यायालय सीसीटीवी थाने
दो सप्ताह के भीतर सभी मुद्दे सुलझा लिए जाएंगे : केंद्र ने थानों में सीसीटीवी पर न्यायालय से कहा
नयी दिल्ली, केंद्र सरकार ने मंगलवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि देशभर के पुलिस थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने से जुड़े सभी मुद्दों को दो सप्ताह के भीतर सुलझा लिया जाएगा।
वि15 : श्रीलंका भारत मछुआरे
श्रीलंका से रिहा हुए 30 भारतीय मछुआरे स्वदेश लौटे : भारतीय उच्चायोग
कोलंबो, श्रीलंका से रिहा किए गए 30 भारतीय मछुआरों को मंगलवार को भारत वापस भेज दिया गया और फिलहाल वे स्वदेश वापसी का सफर तय कर रहे हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
प्रादे67 : प.बंगाल एसआईआर अंतिम सूची
प.बंगाल : एसआईआर प्रक्रिया के बाद मतदाता सूची से करीब 91 लाख नाम हटाए गए
कोलकाता, निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के बाद मतदाता सूची से करीब 91 लाख मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं।
दि15 : न्यायालय तत्काल मामले
अत्यावश्यक मामलों का केवल प्रधान न्यायाधीश की पीठ के समक्ष ही उल्लेख किया जा सकता है: न्यायालय
नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने प्रक्रिया से जुड़े एक अहम निर्देश में कहा है कि ‘‘अत्यंत आवश्यक मामले’’ जिनमें सूचीबद्ध होने की प्रक्रिया का इंतजार नहीं किया जा सकता, उनका सिर्फ प्रधान न्यायाधीश के सामने उल्लेख किया जा सकता है, भले ही वह किसी संविधान पीठ की अध्यक्षता करने में व्यस्त हों।
अर्थ9 : सरकार ऋण योजना
पश्चिम एशिया संकट से प्रभावित कारोबारों के लिए 2.5 लाख करोड़ रुपये की ऋण गारंटी योजना पर विचार
नयी दिल्ली, सरकार पश्चिम एशिया संकट से प्रभावित कारोबारों, विशेषकर सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) को राहत देने के लिए 2.5 लाख करोड़ रुपये की ऋण गारंटी योजना लाने पर विचार कर रही है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
प्रादे58 : कश्मीर लश्कर भंडाफोड़
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एलईटी के अंतरराज्यीय आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया
श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक अंतरराज्यीय आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए पिछले 16 साल से फरार अब्दुल्ला उर्फ अबू हुरैरा समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
वि20 : सऊदी बहरीन लीड पुल
सऊदी अरब को बहरीन से जोड़ने वाला पुल फिर से खोला गया
दुबई, सऊदी अरब को बहरीन द्वीप से जोड़ने वाला प्रमुख पुल ‘किंग फहद कॉजवे’ ईरान से हमलों की आशंका के कारण कुछ घंटों तक बंद रहने के बाद मंगलवार सुबह फिर से खोल दिया गया।
वि5 : अमेरिका वेंस भारत दूत
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्गेई गोर ने उपराष्ट्रपति जे डी वेंस से मुलाकात की
वाशिंगटन, भारत में अमेरिका के राजदूत सर्गेई गोर ने यहां अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे. डी. वेंस से मुलाकात की और भारत के साथ संबंधों पर ध्यान देने के लिए उनका आभार जताया।
खेल4 : खेल आईपीएल दिल्ली संभावना
गुजरात टाइटंस के खिलाफ दिल्ली के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों पर रहेगी नजर
नयी दिल्ली, दिल्ली कैपिटल्स को अगर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपनी मजबूती बनाए रखना है तो बुधवार को यहां होने वाले मैच में गुजरात टाइटंस की लड़खड़ाती टीम के खिलाफ केएल राहुल की अगुवाई वाले उसके शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
खेल6 : खेल फुटबॉल अंडर17 महिला
भारत की अंडर17 महिला फुटबॉल टीम रूस के खिलाफ सोची में तीन मैत्री मैच खेलेगी
नयी दिल्ली, भारत की अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम रूस के खिलाफ 11 से 17 अप्रैल तक सोची में तीन मैत्री मैच खेलेगी।
भाषा
प्रचेता मनीषा
मनीषा