Breaking News

बिहार सीएम नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को बुलाई कैबिनेट की बैठक     |   कर्नाटक कांग्रेस के करीब 30 विधायक दिल्ली के लिए रवाना     |   पश्चिम बंगाल: नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस ने टीएमसी जॉइन की, बीजेपी से इस्तीफा     |   बिहार में नए सीएम बनाने की कवायद तेज, शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर बनाए गए     |   मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन     |  

उप्र: छात्र-छात्राओं को मिलेंगे 25 लाख टैबलेट, मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

लखनऊ, सात अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश में छात्र-छात्राओं को जल्द ही 25 लाख टैबलेट वितरित किये जाएंगे। राज्य मंत्रिमंडल ने मंगलवार को इससे सम्बन्धित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिये गये इस निर्णय की जानकारी दी। खन्ना ने बताया कि ‘स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना’ के तहत नि:शुल्क वितरण के लिये 25 लाख टैबलेट खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।

उन्होंने बताया कि इसके लिए पर्याप्त धन की व्यवस्था बजट में भी की गई थी।

खन्ना ने बताया कि अभी तक 60 लाख स्मार्टफोन और टेबलेट वितरित किए जा चुके हैं और अभी 25 लाख और टैबलेट तथा स्मार्टफोन वितरित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि ये टैबलेट विशेष रूप से उन लोगों को दिये जाएंगे जो विभिन्न अनुमन्य पाठ्यक्रमों में अंतिम वर्ष के विद्यार्थी हैं। इन लाभार्थियों में तकनीकी शिक्षा, स्वास्थ्य संबंधी शिक्षा, कौशल विकास प्रशिक्षण, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), उच्च शिक्षा संस्थान में अध्ययनरत विद्यार्थी या सेवा मित्र पोर्टल पर कुशल युवा वर्ग के तहत पंजीकृत युवा शामिल होंगे।

भाषा सलीम मनीषा संतोष

संतोष