Breaking News

बिहार सीएम नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को बुलाई कैबिनेट की बैठक     |   कर्नाटक कांग्रेस के करीब 30 विधायक दिल्ली के लिए रवाना     |   पश्चिम बंगाल: नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस ने टीएमसी जॉइन की, बीजेपी से इस्तीफा     |   बिहार में नए सीएम बनाने की कवायद तेज, शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर बनाए गए     |   मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन     |  

नए सौदों से एल्युमीनियम के वायदा भाव में तेजी

नयी दिल्ली, सात अप्रैल (भाषा) हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के बीच सटोरियों के नए सौदे करने से एल्युमीनियम के वायदा भाव में मंगलवार को करीब 0.69 प्रतिशत की तेजी आई और यह 355.75 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मई में आपूर्ति वाले एल्युमीनियम के अनुबंध का भाव 2.45 रुपये या 0.69 प्रतिशत चढ़कर 355.75 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इस दौरान 71 लॉट का कारोबार हुआ।

विश्लेषकों के अनुसार उपभोग करने वाले उद्योगों की मांग के बीच कारोबारियों के नए सौदे करने से वायदा बाजार में एल्युमीनियम की कीमतों को समर्थन मिला।

भाषा निहारिका

निहारिका

निहारिका