Breaking News

बिहार सीएम नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को बुलाई कैबिनेट की बैठक     |   कर्नाटक कांग्रेस के करीब 30 विधायक दिल्ली के लिए रवाना     |   पश्चिम बंगाल: नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस ने टीएमसी जॉइन की, बीजेपी से इस्तीफा     |   बिहार में नए सीएम बनाने की कवायद तेज, शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर बनाए गए     |   मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन     |  

केरल में भाकपा कार्यालय परिसर में एक किसान मृत मिला

कोट्टायम, सात अप्रैल (भाषा) केरल के कोट्टायम जिले में भाकपा कार्यालय परिसर में मंगलवार को एक किसान मृत मिला जिसका शव फंदे से लटका हुआ था। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना वैकोम के पास थलायाजम में हुई और मृतक की पहचान स्थानीय किसान चेल्लप्पन पुलिककेशरी के रूप में हुई।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'वह एक किसान था और कथित तौर पर स्थानीय कार्यकर्ता भी था। जांच प्रक्रिया चल रही है। हमें अन्य विवरणों की पुष्टि करनी होगी।'

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, उसने पहले भी कृषि संबंधी गतिविधियों के सिलसिले में कुछ स्थानीय भाकपा नेताओं पर आरोप लगाए थे।

पार्टी कार्यालय में किसान का शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने कुछ देर तक विरोध प्रदर्शन किया।

अधिकारी ने बताया कि फिलहाल कोई विरोध प्रदर्शन नहीं हो रहा है और मामले की जांच जारी है।

भाषा तान्या वैभव

वैभव