Breaking News

बिहार सीएम नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को बुलाई कैबिनेट की बैठक     |   कर्नाटक कांग्रेस के करीब 30 विधायक दिल्ली के लिए रवाना     |   पश्चिम बंगाल: नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस ने टीएमसी जॉइन की, बीजेपी से इस्तीफा     |   बिहार में नए सीएम बनाने की कवायद तेज, शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर बनाए गए     |   मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन     |  

नेपाल में मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, सात अप्रैल (भाषा) नेपाल के लुम्बिनी प्रांत में मंगलवार को मादक पदार्थ तस्करी के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए तीन व्यक्तियों में दो भारतीय नागरिक शामिल हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह गिरफ्तारियां भारत की सीमा से सटे रूपन्देही जिले में की गईं। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान उत्तर प्रदेश के महराजगंज निवासी अरुण कुमार (18) और बिनय पांडे (20) के रूप में की गई है।

इसके अलावा, नेपाली नागरिक बिशाल यादव को भी गिरफ्तार किया गया।

उसने बताया कि आरोपियों के कब्जे से फेनरगन, डायजेपाम और ब्रूफेन जैसी दवाओं की 3,300 शीशियां बरामद की गईं, ये दवाएं सुस्ती, चक्कर और निद्रा लाने के लिए जानी जाती हैं। मादक पदार्थ की लत वाले लोग इना दवाओं का दुरुपयोग नशा के लिए करते हैं।

पुलिस के अनुसार, उक्त भारतीय नागरिकों ने भारत में पंजीकृत मोटरसाइकिल का उपयोग करके सीमा पार मादक पदार्थों की तस्करी की।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

भाषा प्रचेता संतोष

संतोष