Breaking News

बिहार सीएम नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को बुलाई कैबिनेट की बैठक     |   कर्नाटक कांग्रेस के करीब 30 विधायक दिल्ली के लिए रवाना     |   पश्चिम बंगाल: नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस ने टीएमसी जॉइन की, बीजेपी से इस्तीफा     |   बिहार में नए सीएम बनाने की कवायद तेज, शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर बनाए गए     |   मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन     |  

विदेश सचिव विक्रम मिसरी अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

नयी दिल्ली, सात अप्रैल (भाषा) विदेश सचिव विक्रम मिसरी बुधवार से वाशिंगटन डीसी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जहां वह भारत-अमेरिका संबंधों के व्यापक पहलुओं की समीक्षा करेंगे।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि मिसरी की आठ से 10 अप्रैल तक की यह यात्रा प्रमुख क्षेत्रों में जारी द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगी।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘यह यात्रा भारत-अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों के व्यापक पहलुओं की समीक्षा करने और प्रमुख क्षेत्रों में जारी सहयोग को आगे बढ़ाने का अवसर देगी।’’

विदेश मंत्रालय ने बताया कि विदेश सचिव अमेरिका प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ व्यापार, रक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सहित कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा, क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रम पर भी बातचीत करेंगे जो दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण है।

मंत्रालय ने बताया, ‘‘यह यात्रा फरवरी में विदेश मंत्री की वाशिंगटन यात्रा के बाद हो रही है और दोनों देशों के बीच नियमित उच्च-स्तरीय वार्ता की परंपरा के अनुरूप है।’’

भाषा गोला संतोष

संतोष