Breaking News

बिहार सीएम नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को बुलाई कैबिनेट की बैठक     |   कर्नाटक कांग्रेस के करीब 30 विधायक दिल्ली के लिए रवाना     |   पश्चिम बंगाल: नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस ने टीएमसी जॉइन की, बीजेपी से इस्तीफा     |   बिहार में नए सीएम बनाने की कवायद तेज, शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर बनाए गए     |   मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन     |  

लोढ़ा डेवलपर्स की चौथी तिमाही में बिक्री बुकिंग 23 प्रतिशत बढ़कर 5,890 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली, सात अप्रैल (भाषा) रियल एस्टेट कंपनी लोढ़ा डेवलपर्स की वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में बिक्री बुकिंग 23 प्रतिशत बढ़कर 5,890 करोड़ रुपये हो गई। हालांकि पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण कंपनी वार्षिक लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी।

इससे गत वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में बिक्री बुकिंग (प्री-सेल्स) 4,810 करोड़ रुपये रही थी। समूचे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी की बिक्री बुकिंग 16 प्रतिशत बढ़कर 20,530 करोड़ रुपये हो गई जो 2024-25 में 17,630 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया, ‘‘ हमने 2025-26 की चौथी तिमाही में 58.9 अरब रुपये की अब तक की सबसे अधिक तिमाही बिक्री बुकिंग हासिल की, जो सालाना आधार पर 23 प्रतिशत अधिक है।’’

इसमें कहा गया, ‘‘ समूचे वित्त वर्ष 2025-26 में हमारी बिक्री बुकिंग 205.3 अरब रुपये रही जो सालाना आधार पर 16 प्रतिशत की वृद्धि है। मार्च में ईरान युद्ध के कारण कुछ बिक्री स्थगित हुई जिससे बिक्री बुकिंग निर्धारित अनुमान से 4.7 अरब रुपये कम रही।’’

कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 21,000 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग का लक्ष्य तय किया था।

लोढ़ा डेवलपर्स देश की प्रमुख रियल एस्टेट कंपनियों में से एक है। कंपनी की मुंबई महानगर क्षेत्र, पुणे और बेंगलुरु में मजबूत उपस्थिति है।

कंपनी ने दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में आवासीय परियोजनाएं विकसित करने के लिए भी भूमि अधिग्रहित की है।

भाषा निहारिका

निहारिका