Breaking News

बिहार सीएम नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को बुलाई कैबिनेट की बैठक     |   कर्नाटक कांग्रेस के करीब 30 विधायक दिल्ली के लिए रवाना     |   पश्चिम बंगाल: नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस ने टीएमसी जॉइन की, बीजेपी से इस्तीफा     |   बिहार में नए सीएम बनाने की कवायद तेज, शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर बनाए गए     |   मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन     |  

ठाणे में निर्माणाधीन स्थल पर सात वर्षीय लड़की से दुष्कर्म के आरोप में मजदूर गिरफ्तार

ठाणे (महाराष्ट्र), सात अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक निर्माण स्थल पर सात वर्षीय लड़की से दुष्कर्म के आरोप में एक मजदूर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार शाम को शहर के नौपाडा इलाके में हुई और अपराध के कुछ घंटों के भीतर ही 45 वर्षीय आरोपी को पकड़ लिया गया।

उन्होंने बताया कि बच्ची के माता-पिता और आरोपी उसी निर्माण स्थल पर मजदूरी करते थे।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर बच्ची का यौन उत्पीड़न किया जिसके बाद घटना से व्यथित बच्ची ने अपने माता-पिता को इस बारे में जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि बच्ची के माता-पिता ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज करायी। इसके बाद आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा

प्रचेता गोला

गोला