Breaking News

बिहार सीएम नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को बुलाई कैबिनेट की बैठक     |   कर्नाटक कांग्रेस के करीब 30 विधायक दिल्ली के लिए रवाना     |   पश्चिम बंगाल: नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस ने टीएमसी जॉइन की, बीजेपी से इस्तीफा     |   बिहार में नए सीएम बनाने की कवायद तेज, शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर बनाए गए     |   मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन     |  

दो मोटरसाइकिलों में आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत

लखीमपुर खीरी (उप्र), सात अप्रैल (भाषा) लखीमपुर खीरी जिले के भीरा क्षेत्र में लखीमपुर-भीरा राजमार्ग पर दो मोटरसाइकिलों की जबरदस्त टक्कर में तीन लोगों की मृत्यु हो गई तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि भीरा थाना क्षेत्र में लखीमपुर-भीरा राजमार्ग पर मूसेपुर पी. के. इंटर कॉलेज के नजदीक सोमवार रात दो मोटरसाइकिलों में आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई।

उन्होंने बताया कि इस घटना में अमरीश गौतम (20), तौहीद (20) और अरबाज (16) की मृत्यु हो गई जबकि पवन नामक युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों ने बताया कि अमरीश और पवन एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में मूसेपुर इंटर कॉलेज के मोड़ पर उनकी मोटरसाइकिल की टक्कर तौहीद और अरबाज की मोटरसाइकिल से हो गई।

उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल चारों लोगों को स्थानीय निवासी पास के ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गए जहां चिकित्सकों ने अमरीश, तौहीद और अरबाज को मृत घोषित कर दिया जबकि पवन को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना में मृत लोगों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।

भाषा सं सलीम

संतोष

संतोष